बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं Ranveer Singh और Samantha Ruth, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट

सामने आ रही खबरों की माने तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं.
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2022, 3:25 PM IST
Ranveer Singh Samantha Ruth Prabhu Collaborating
Ranveer Singh Samantha Ruth Prabhu Collaborating

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अगर अपकमिंग प्रोजेक्ट में काफी बिजी चल रहे हैं. इसी बीच उनकी और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में सामंथा रुथ किसी वर्दी में नजर आ रही हैं तो वहीं रणवीर भी ब्लू कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. फोटो पर कैप्शन लिखा है 'हमेशा की तरह प्यारे रणवीर सिंह'. दरअसल, इस फोटो को खुद सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था.

साथ ही फोटो में दोनों के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है. दोनों की इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस कयार लगा रहे हैं कि दोनों साथ में जल्द ही बड़ा पर्दा साझा करने जा रहे हैं. दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं. दोनों की ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है. साथ ही दोनों के फैंस भी चाहते हैं कि दोनों साथ में फिल्मी पर्दे पर साछ नजर आए और दोनों के फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि ये दोनों की ये फोटो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के सेट की है.


हालांकि, दोनों स्टार्स की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गी है. इसके साथ सामंथा ने एक और फोटो भी साझा की है, जिसमें उन्होंने खुलासा इस बात का खुलासा किया कि 'वो जल्द ही कुछ दिलचस्प ला रहे हैं'. वहीं अगर दोनों स्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सामंथा के पास इस समय में कई बड़े प्रोजेकेट्स हैं, जिसमें 'कुशी', 'यशोदा', 'शाकुंतल' और 'सिटाडेल' के इंडियन वर्जन जैसी फिल्मों में वो नजर आने वाली हैं. वहीं सामंथा के फैंस भी उनको इन फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.


वहीं अगर रणवीर सिंह की बात करें तो, वो इन दिनों करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आएंगे, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही साउथ की फिल्म 'अन्नियां' के आधिकारिक हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे. फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगीं.

Updated on:
6 Jun 2022, 3:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन