बॉलीवुड

रणबीर सिंह की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक,सस्पेंस बनाकर रखना चाहते थे

रणबीर सिंह की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक,सस्पेंस बनाकर रखना चाहते थे

2 min read
Jul 15, 2018
deepika padukone and ranveer singh

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह हाल ही में उनकी अपकमिंग मूवी 'सिंबा' के शूटिंग के बाद प्लेन में कि डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। इसमें उनके साथ 'सिंबा' का क्रू भी मौजूद था। रणबीर अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हाल ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर को वह सस्पेंस में बनाए रखना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही उनकी इस तस्वीर का सोशल मीडिया पर मजाक बन गया।

ये भी पढ़ें

गोविंदा नहीं बल्कि अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते थे रणवीर सिंह

Coming Soon

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

सुपरमैन के गेटअप में नजर आए

रणबीर ने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह किसी सुपरमैन के गैटअप में नजर आ रहे हैं। रणबाीर ने सोचा था कि इसे देखकर लोगों में संस्पेंस बढ़ जाएगा लेकिन यहां तो इसका उल्टा हो गया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। किसी ने लिखा कि 'कभी-कभी लगता है कि आप ही भगवान हो' तो किसी ने लिखा 'स्टारवार्स+बाहुबली' एक यूजर ने लिखा 'मूंछ के साथ ये लुक सिर्फ रणवीर सिंह ही रख सकते है' एक अन्य यूजर ने लिखा 'ये हमारे इंडियन फ्रोजन हैं।'

रणवीर 2.0 में नजर आ सकते हैं

यह कयास लगाए गए हैं कि रणवीर मूवी '2.0' में नजर आ सकते हैं। बता दें कि इसमें अक्षय कुमार और रजनीकांत अहम रोल में हैं। वहीं इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी की है।

ये भी पढ़ें

रणवीर सिंह ने प्लेन में लगाए जमकर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Published on:
15 Jul 2018 11:39 am
Also Read
View All