बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे रश्मिका-विजय,पैप्स को दिए पोज

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मीडिया और पैपराजी को खुश कर दिया। दोनों ने साथ में पोज देकर अपनी जोड़ी की केमिस्ट्री दिखाई, जो खूब वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 27, 2026
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा (सोर्स: x)

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda:रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में सादगी और खूबसूरत तरीके से शादी की। 26 फरवरी को आयोजित ये समारोह, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे, जो बेहद खास और यादगार था। शादी के बाद कपल ने उदयपुर से लौटते हुए मीडिया और फैंस के लिए अपना पहला पोज दिया।

ये भी पढ़ें

‘साइको सैयां’ के प्रोमो इवेंट में रो पड़ीं सुरभि चंदना, बीच में छोड़ा सेट, कारण आया सामने

नई दुल्हन की झलक, वायरल

रश्मिका ने परंपरागत लाल रंग का सुनहरा काम वाला सूट पहन रखा था जो उनकी नई दुल्हन की झलक को और भी निखार रहा था। तो वहीं, विजय ग्रे-सिल्वर कुर्ता-पायजामा में स्टाइलिश दिखे। हाथ में हाथ डाले दोनों ने नमस्ते किया और खुशमिजाज अंदाज में फोटोज के लिए पोज दिया। कपल ने पपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया जो उनके बीच की प्यार को दर्शाता है।

शादी के दिन से पहले ही विजय और रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के लिए इमोशनल नोट लिखकर अपनी खुशी शेयर की। विजय ने लिखा कि कैसे उन्होंने रश्मिका को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और पत्नी बनाया, जो उनके जीवन की सबसे खास संजीवनी बन गई हैं। उन्होंने बताया कि रश्मिका की मौजूदगी उनकी जिंदगी को कितना खूबसूरत और खुशहाल बनाती है।

रश्मिका ने अपनी भावनाओं को शब्दों में किया बयां

रश्मिका ने विजय के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि विजय ने उन्हें सच्चा प्यार, शांति, और बड़ी उम्मीदों के साथ जीने की प्रेरणा दी है। इसके बाद उन्होंने बताया कि विजय के साथ उन्होंने वो इंसान बनने का सपना पूरा किया है जो वे हमेशा बनना चाहती थीं। रश्मिका ने अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि अब वे उनके साथ अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दोनों की ये शादी प्यार और साथी की मिठास से भरी हुई है, जो इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
27 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
27 Feb 2026 03:15 pm
Also Read
View All