बॉलीवुड

रतन टाटा के निधन से टूटी पूर्व प्रेमिका और एक्ट्रेस! पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- तुम्हारे जाने से…

Ratan Tata Affair with Bollywood Actress: रतन टाटा जिनसे बेहद प्यार करते थे शादी करना चाहते थे उस मशहूर एक्ट्रेस ने निधन पर इमोशनल मैसेज किया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 11:40 AM IST
Ratan Tata death
Ratan Tata death

Ratan Tata Passed Away: मशहूर उद्योगपति रहे रतन टाटा ने बीती रात 9 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उन्होने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जहां वह हर किसी के दिल पर राज करते थे वहीं, एक ऐसी एक्ट्रेस थी जो उनके दिल पर राज करती थी। जिनसे रतन टाटा खुद से ज्यादा प्यार करते थे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही सिमी ग्रेवाल की। एक दौर था जब रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक रिश्ते में थे। दोनों एक दूसरे के लिए काफी ज्यादा सीरियस थे। ऐसे में रतन टाटा के निधन के बाद उनकी प्रेमिका रही सिमी ग्रेवाल ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सिमी ग्रेवाल की हालत साफ नजर आ रही है। उन्होंने अपनी और रतन टाटा की पुरानी फोटो भी शेयर की है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखों में पानी आ गया है।

एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस ने रतन टाटा के निधन पर हुई इमोशनल (Ratan Tata Passed Away)

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में रतन टाटा के प्यार की बात होती है तो केवल सिमी ग्रेवाल का नाम ही आता है। सिमी ग्रेवाल ने एक पुराने इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी कबूल की थी। अब रतन टाटा को याद करते हुए सिमी ने रतन टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा- "वो कहते हैं आप चले गए हैं…तुम्हारे जाने का दुख सहन कर पाना बहुत मुश्किल है…बहुत मुश्किल…अलविदा मेरे दोस्त।" इस पोस्ट के बाद हर कोई एक्ट्रेस के दिल का समझ रहा है। सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा ने एक लंबे अरसे तक एक दूसरे को डेट किया है। कहा जाता है कि सिमी ग्रेवाल से अलग होने के बाद भी रतन टाटा कभी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे नहीं बढ़ पाए थे और सिमी ग्रेवाल की वजह से उन्होंने कभी शादी नहीं की थी।

रतन टाटा के माता-पिता का हो गया था तलाक

बता दें, आज यानी गुरुवार को रतन टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए NCPA में रखा जाएगा। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम सोनू टाटा था और वे नौशेरवांजी के बेटे थे। बता दें, रतन टाटा जब 10 साल के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। अपनी पूरी जिंदगी रतन टाटा ने अकेले गुजारी है। 

Updated on:
10 Oct 2024, 11:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
गैर जमानती वारंट हुआ खारिज, तो राखी सावंत ने किया पोस्ट, भगवान का किया शुक्रिया अदा, बोलीं- भारत ही मेरा परिवार

Udta Teer Twitter Review: आयुष्मान- सारा की फिल्म को देख कोई बोला- सुपरहिट, तो किसी ने दी 100% मनोरंजन की गारंटी, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा था डिप्रेशन का इलाज’, अभिनेत्री स्मिता जयकर ने रिया चक्रवर्ती के मैसेज को लेकर किया खुलासा

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, रितेश शाह बोले- हम थोड़े हैरान रह गए थे

सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी के समर्थकों पर कसा तंज?, बोलीं- हमदर्दी जवाबदेही की जगह नहीं ले सकती