वहीं, ऐश्वर्या एक बार कपिल शर्मा के शो में आई थीं। इस दौरान भी ऐश्वर्या ने अपने झगड़े को लेकर बात की थी। शो में कपिल ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि जब उनके और अभिषेक बच्चन के बीच लड़ाई होती है तो सबसे पहले माफी कौन मांगता है? इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “ये कौन सी पूछने वाली बात है? जाहिर सी बात है अभिषेक ही बोलते होंगे।” इस पर ऐश्वर्या राय ने जवाब दिया, “हम ही बोलते हैं जी, जल्दी बोल देते हैं और बात खत्म कर देते हैं।” अब सोशल मीडिया पर फैंस इन बातों से अंदाजा लगा रहे हैं कि हमेशा ऐश्वर्या ने ही अपना रिश्ता संभाला है, पर एक पति होने के नाते अभिषेक बच्चन की बारी है कि इस बार अपना रिश्ता वो ठीक करें। वरना कहीं ज्यादा देर न हो जाए और पानी सिर के ऊपर से न निकल जाए।