बॉलीवुड

रावण की बेटी थी सीता? ‘रामायण’ से काफी अलग है थाईलैंड की रामकियेन, हुए हैं चौंकाने वाले खुलासे

थाईलैंड की पारंपरिक रामायण 'रामकियेन' में एक बेहद चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है जिसमें लिखा गया है कि माता सीता रावण की ही बेटी थीं। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करने भी शुरू कर दिए हैं।
3 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 2:22 PM IST
Ravana was father of mata sita what is thai Ramakien truth ranbir kapoor sai pallavi yash ramayana
फिल्म रामायण से काफी अलग है थाई रामकियेन (Photo Source- Instagram/cns.world)

Mata Sita daughter of Ravana story: पूरी दुनिया में इस समय रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण छाई हुई है। फिल्म लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रही है और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे रही है। जहां एक तरफ देश में रावण और सीता से लेकर राम और लक्ष्मण की कहानियां हमें बताती हैं कि रावण ने माता सीता का अपहरण किया था, जिसके बाद राम जी ने रावण को मारा था। लेकिन इसी बीच एक और रामायण की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। जो थाईलैंड की रामकियेन हैं। इसमें सारे किरदार रामायण वाले हैं लेकिन इसकी कहानी बेहद चौंकाने वाली है। इस राष्ट्रीय महाकाव्य में बताया गया है कि रावण ने जिस माता सीता को अगवा किया था वह उन्हीं की बेटी थी। वहीं, एक अलग कहानी है कि माता सीता ने एक्शन सीन किए थे ऐसा क्यों हैं उसका नितेश तिवारी ने कारण बताया है।

कैसे हुआ था माता सीता का जन्म?

थाईलैंड के इस प्रसिद्ध और अनूठे वर्जन में रावण को 'तोत्सकन' (Tosakanth) के नाम से जाना जाता है। कथा अके नुसार, जब तोत्सकन के घर एक पुत्री (सीता) का जन्म होता है, तो उसका भाई पाइपेक (जो अन्य परंपराओं में विभीषण का ही रूप है और एक कुशल ज्योतिषी है) उसकी कुंडली देखता है। भविष्यवाणी बेहद डरावनी और चिंताजनक होती है- ज्योतिषी बताता है कि यह नवजात बच्ची आगे चलकर उसके पिता यानी रावण की मौत और पूरी लंका के विनाश का मुख्य कारण बनेगी।

अपनी विशाल सत्ता और साम्राज्य को बचाने के लिए जब एक शक्तिशाली राजा को यह पता चलता है कि उसकी अपनी ही संतान उसके पतन की वजह बनेगी, तो वह एक क्रूर फैसला लेता है। तोत्सकन उस बच्ची से छुटकारा पाने का निर्णय करता है। नवजात बच्ची को पानी में प्रवाहित कर दिया जाता है, इस उम्मीद में कि वह लंका से दूर चली जाएगी और उसका राज्य सुरक्षित रहेगा। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। वह बच्ची सुरक्षित बच जाती है और राजा जनक उसे ढूंढकर अपनी पुत्री की तरह पालते हैं, बिना यह जाने कि उसका सीधा संबंध लंका के राजा से है।

अंजाम से बचने की कोशिश ने खुद खींच लिया मौत के करीब

समय बीतता है, सीता बड़ी होती हैं, उनका विवाह भगवान राम से होता है और वह उनके साथ वनवास चली जाती हैं। यहीं से कहानी एक बेहद रोमांचक और विडंबनापूर्ण मोड़ लेती है। लंका नरेश तोत्सकन वन में सीता को देखता है और मोहित होकर उनका अपहरण करने की ठान लेता है। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि उसे दूर-दूर तक इस बात का अंदाजा नहीं होता कि जिस स्त्री को वह जबरन अपनी लंका उठा कर ले जा रहा है, वह असल में वही बेटी है जिसे उसने सालों पहले नवजात अवस्था में मरने के लिए छोड़ दिया था।

इस प्रकार, रावण की अपनी बर्बादी और भविष्यवाणी से बचने की हर कोशिश ने अनजाने में उसे अपनी ही बेटी के और अधिक करीब ला दिया। सीता का यह अपहरण ही उस भीषण महायुद्ध की वजह बनता है जो अंततः रावण और उसकी पूरी लंका के सर्वनाश का कारण बनता है। ध्यातव्य है कि रामायण के केवल थाई संस्करण में ही नहीं, बल्कि जैन साहित्य और दक्षिण-भारत तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के कई अन्य क्षेत्रीय रूपों में भी सीता के रावण की पुत्री होने से जुड़ी अलग-अलग कथाएं मिलती हैं, जो मानवीय भावनाओं और भाग्य के चक्र को एक नया आयाम देती हैं। इस पूरी कहानी को देखते हुए लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं वहीं, सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं।

फिल्म रामायण में माता सीता के एक्शन सीन पर उठे सवाल

वहीं, इस समय नमित मल्होत्रा की रामायण भी सुर्खियो में हैं, जिसमें माता सीता को एक्शन करते हुए और लड़ते हुए दिखाया गया है। इस सीन को लेकर भी लोगों ने आलोचना की थी और नितेश तिवारी पर गलत इतिहास दिखाने का आरोप लगाया था। इन सभी आलोचनाओं पर खुद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने चुप्पी तोड़ी और सीता के सीन का कारण बताया।

'द फेडरल' को दिए एक इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने बताया कि फिल्म में सीता के किरदार को तैयार करते समय उन्होंने रामायण के अलग-अलग संस्करणों का सहारा लिया था। खास तौर पर संस्कृत में लिखी गई 'अद्भुत रामायण' और 15वीं शताब्दी की ओड़िया रचना 'बिलंका रामायण' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ग्रंथों में सीता को केवल सहनशीलता, त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति के तौर पर नहीं दिखाया गया है बल्कि एक सक्रिय योद्धा और ब्रह्मांडीय शक्ति यानी शक्ति स्वरूपा के रूप में भी पेश किया गया है।

Updated on:
16 Nov 2026, 2:22 PM IST
Published on: