बॉलीवुड

’14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ

Raveena Tandon Dog Attack: फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन पर एक कुत्ते ने अटैक करने की कोशिश की। इस दौरान जिस तरीके से रवीना ने उस स्थिति को संभाला, हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है।
3 min read
• •
Updated: 7 Aug 2026, 10:07 AM IST
Raveena Tandon dog attack film oh my dog screening fans said brave actress
रवीना टंडन पर डॉग ने किया हमला (Photo Source- @BollyHolly)

Raveena Tandon dog attack incident: फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंची मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पर फोटो खिंचवाते समय एक डॉग ने अचानक अटैक करने की कोशिश की। रवीना टंडन ने इस पूरे मामले को बेहद शानदार तरीके से संभाला। उन्होंने घबराने की जगह बेहद शांति और धैर्य से काम लिया। जिससे स्थिति तुरंत संभल गई। उनका कूल और निडर अंदाज वाला ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने लगे।

रवीना टंडन पर डॉग ने किया हमला

रवीना टंडन लंबे समय से एनिमल राइट्स (पशु अधिकारों) के लिए काम कर रही हैं और उन्हें कुत्तों से काफी लगाव भी है। फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग के दौरान जब वह वहां मौजूद डॉग्स के साथ पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी एक डॉग अचानक आक्रामक हो गया और डॉग ने एक्ट्रेस के हाथ पर अटैक करने का प्रयास किया। लेकिन रवीना बिल्कुल शांत खड़ी रहीं और उन्होंने कोई घबराहट नहीं दिखाई। उनकी इस समझदारी के कारण थोड़ी ही देर में डॉग भी शांत हो गया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

सोशल मीडिया पर पर आए रवीना टंडन को लेकर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। वहीं, कई एक्ट्रेस के हौसले की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैडम ने काफी अच्छे तरीके से डॉग बाइट को संभाला।" दूसरे ने लिखा, "डॉग लगभग रवीना टंडन को काटने वाला था बहुत बढ़िया बचाव।" तीसरे ने लिखा, "वह उस स्थिति में इतनी शांत हैं जहां लोग कम से कम घबराएंगे।" एक और ने लिखा, "मैम 14 इंजेक्शन लगावा लेना।" एक अन्य ने लिखा, "एक बात तो है रवीना जी का डरने का रिएक्शन नहीं आया, अभी कोई और एक्ट्रेस होती तो थोड़े को ज्यादा कर देती।" एक और ने लिखा, "बच गईं।" एक ने लिखा, "इसमें डरने वाली क्या बात है एक छोटा सा डॉग क्या कर लेगा। डर तो इंसानों से लगता है।"

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

स्क्रीनिंग पर पहुंचे कई दिग्गज सेलेब्स

वहीं बात करें फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग की तो इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे नजर आए। अभिनेता पंकज त्रिपाठी डेनिम लुक में पहुंचे, वहीं रूपाली गांगुली बेहद सादगी भरे सूट-सलवार अंदाज में दिखाई दीं। इनके अलावा अभिनेता पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और फिल्म निर्माता रमेश तौरानी जैसे कई बड़े सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। सभी कलाकारों के सादगी भरे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

आज 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म

फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अन्य बड़ी फिल्मों के कारण पर्याप्त थिएटर स्क्रीन न मिलने की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब यह फिल्म आज यानी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 250 से ज्यादा प्रशिक्षित डॉग्स भी नजर आ रहे हैं।

Updated on:
7 Aug 2026, 10:07 AM IST
Published on: