बॉलीवुड

2024 की भयानक घटना को याद कर सिहर गईं रवीना टंडन, दो साल बाद किया खौफनाक खुलासा

Raveena Tandon On 2024 Mob Incident: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में साल 2024 में हुई उस भयानक घटना का जिक्र करते हुए खुलासा किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
May 18, 2026
Raveena Tandon On 2024 Mob Incident
Raveena Tandon On 2024 Mob Incident (सोर्स- एक्स)

Raveena Tandon On 2024 Mob Incident: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि साल 2024 में हुआ वो डरावना हादसा है, जिसे याद कर आज भी अभिनेत्री सिहर उठती हैं। हाल ही में 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में रवीना ने उस घटना के बारे में खुलकर बात की, जब उनके घर के बाहर अचानक गुस्साई भीड़ जमा हो गई थी और हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें खुद एक घुसपैठिए को पकड़कर घर से बाहर निकालना पड़ा। रवीना ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

रवीना और ड्राइवर पर लगा था मारपीट का आरोप (Raveena Tandon On 2024 Mob Incident)

दरअसल, साल 2024 में रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते अभिनेत्री के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सच कुछ और निकला, लेकिन उस दौरान अभिनेत्री और उनके परिवार को भारी तनाव का सामना करना पड़ा।

रवीना टंडन ने दो साल बाद किया खुलासा (Raveena Tandon On 2024 Mob Incident)

रवीना ने बताया कि उन्हें शुरू से लग रहा था कि उनके ड्राइवर को झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। अभिनेत्री के मुताबिक, कुछ लोग डर का माहौल बनाकर पैसों के लिए दबाव डालना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मामला बढ़ता जा रहा है तो वह खुद बाहर जाकर बातचीत करना चाहती थीं ताकि स्थिति संभाली जा सके। लेकिन जैसे ही वह घर के गेट तक पहुंचीं, वहां करीब 30 लोग खड़े दिखाई दिए।

अभिनेत्री ने बताया कि उनका ड्राइवर उन्हें सुरक्षित अंदर ले आया, लेकिन खुद बाहर फंस गया। इसके बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने खराब हो गए कि घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी निशाना बनाया गया। रवीना के मुताबिक, वह और घर में मौजूद दो महिला स्टाफ मिलकर भीड़ को रोकने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच एक व्यक्ति जबरदस्ती उनके घर के अंदर घुस आया।

बिना डरे शख्स की शर्ट को पकड़ा (Raveena Tandon On 2024 Mob Incident)

रवीना टंडन ने बताया कि उस वक्त उन्होंने बिना डरे उस व्यक्ति की शर्ट पकड़ी और उसे घर से बाहर धक्का देकर निकाल दिया। अभिनेत्री ने कहा कि वह पल बेहद डरावना था, लेकिन वह चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी निर्दोष इंसान को फंसाने की कोशिश होगी तो वह हमेशा उसके साथ खड़ी रहेंगी।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई सच्चाई

इस घटना के बाद पुलिस जांच में भी कई अहम बातें सामने आई थीं। अभिनेत्री का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी थी। वहीं दूसरी ओर रवीना अब अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। वो जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर और कई बड़े सितारे दिखाई देंगे।

Published on:
18 May 2026 12:31 pm