Raveena Tandon Birthday: एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…
Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपने स्टाइल और लुक को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह 55 साल की होकर भी खुद को काफी फिट रखती है, वहीं उनकी बेटी राशा टंडन भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, आज रवीना टंडन के लिए स्पेशल डे है और वह अपना जन्मदिन मना रही है। आज हम आपको उनके बर्थडे पर एक्ट्रेस के बारे में और कैसे उनकी पर्सनल जिंदगी उनके फैंस के सामने आई। उनकी अफेयर से लेकर शादी तक हर चीज काफी अलग रही है।
रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था। रवीना टंडन ने 90 के दशक में बॉलीवुड में आकर कोहराम मचा दिया था। गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त गाना’ तो आपको याद ही होगा। इस गाने पर थिरकते हुए रवीना टंडन ने लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थी। एक्ट्रेस का नाम अपने जमाने में कई दिग्गज कलाकारों के साथ जुड़ा है। मोहरा फिल्म में रवीना के साथ अक्षय कुमार भी थे और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था और इस फिल्म के गाने ने पूरा बॉलीवुड हिलाकर रख दिया था। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी और कपल जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन फिर अलग हो गए।
रवीना टंडन 21 साल की उम्र में ही 2 बच्चों की मां बन गई थी। दरअसल, रवीना टंडन की कजिन का निधन हो गया था उनकी दो बेटियां थी, जिन्हें रवीना ने गोद लिया था और उनकी शादी भी कराई। रवीना ने पूजा टंडन और छाया टंडन को गोद लिया। जबकि राशा थडानी और रणबीर थडानी उनके और अनिल थडानी के बच्चे हैं। कहा जाता है कि रवीना एड्स के लिए 2 करोड़ रुपए बतौर फीस लेती हैं। वहीं, उनकी एनुअल इनकम 8 करोड़ रुपए बताई जाती है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस के पास लगभग 200 करोड़ रुपए की संपत्ति है।