बॉलीवुड

‘देश की सेवा’ वाले डायलॉग के बाद बेटी रीवा ने पिता रवि किशन के साथ बनाई ट्रेंडिंग रील, हुई वायरल

Ravi Kishan Video: रवि किशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका और उनकी बेटी रीवा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 19 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जानिए फैंस और नेटिजन्स को यह एंटरटेनिंग क्लिप क्यों पसंद आ रही है।
2 min read
Aug 05, 2026
Ravi Kishan join Riva kishan viral meme trend shares funny instagram reel
रवि किशन और उनकी बेटी का वीडियो वायरल (Photo Source- itsrivakishan)

Ravi Kishan viral meme Instagram reel: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने वायरल बयानों, इंटरव्यूज और मीम्स को लेकर लगातार छाए हुए हैं। अब उनकी बेटी रीवा किशन भी पिता से जुड़े इस ट्रेंडिंग मीम में शामिल हो गई हैं। रीवा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार रील शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के वायरल अंदाज का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया और इसे 1.9 मिलियन यानी 19 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

रवि किशन और बेटी रीवा का मीम वीडियो

रवि किशन का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उसमें एक नकली लाल रंग के फोन बूथ के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं और फोन पर बात करने का नाटक करते दिख रहे हैं। वहीं, फोन के बाहर खड़ी उनकी बेटी रीवा अपनी बारी का इंतजार करती रह जाती हैं, लेकिन उनके पिता बूथ से बाहर निकलने से मना कर देते हैं।

इस मनोरंजक वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रीवा ने इस रील को कैप्शन दिया, "मुझे भी बात करनी थी मां से।" इसके साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में अरूब खान का मशहूर गाना 'गुच्ची' इस्तेमाल किया है, जो आजकल सोशल मीडिया पर रवि किशन के एडिट्स और मीम्स के साथ काफी ट्रेंड कर रहा है। अब इसपर सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं।

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "यह तो इस गाने के ऑफिशियल मालिक हैं।" दूसरे ने लिखा, "जब आप खुद को ट्रेंड फॉलो करने से रोक नहीं पाते।" तीसरे ने लिखा, अन्य मशहूर डायलॉग पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, "क्या रवि किशन को ड्यूटी से कॉल आया है? जरूरी है, समझाइए देश बुला रहा है।" एक और ने लिखा, भाई ड्यूटी पर नहीं गए आज? एक ने लिखा, "अखबार लीक हो गया।"

रीवा किशन की वीडियो पर आए कमेंट
रीवा किशन की वीडियो पर आए कमेंट

रियलिटी शो 'अलायंस' से जुड़ा है मीम

गौरतलब है कि रवि किशन हाल ही में अपनी बेटी रीवा के साथ रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आए थे। शो के दौरान अचानक उन्होंने यह कहकर शो छोड़ दिया था कि उन्हें "देश की सेवा" के लिए जाना है। उनका यह बयान इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ और इस पर कई मीम्स बनने लगे। पिता के शो छोड़ने के बाद रीवा ने खेल जारी रखा था, हालांकि कुछ हफ्तों बाद वे भी शो से बाहर हो गई थीं।

Updated on:
05 Aug 2026 01:35 pm
Published on:
05 Aug 2026 01:30 pm