बॉलीवुड

प्रियंका ने सलमान को दिया बड़ा धोखा: शादी की वजह से नहीं बल्कि इस कारण छोड़ी फिल्म!

प्रियंका ने निक से शादी करने के लिए यह फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि इसके पीछे वजह कुछ और है
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 3:58 PM IST
Priyanka and Salman
Priyanka and Salman

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान की फिल्म 'भारत' छोड़ने और निक जोनस से सगाई करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में खबरें आई थीं कि प्रियंका ने सलमान की आगामी फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। साथ ही कहा जा रहा था कि प्रियंका ने यह बड़ा फैसला निक से शादी करने को लेकर किया है। अब इस मामले में एक नई खबर आ रही है कि प्रियंका ने निक से शादी करने के लिए यह फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि इसके पीछे वजह कुछ और है।

दूसरी फिल्म की शूटिंग जल्द करेंगी शुरू:
प्रियंका ने फिल्म 'भारत' तो छोड़ दी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य फिल्म भी साइन की थी, वह उन्होंने नहीं छोड़ी है। बता दें कि प्रियंका ने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' साइन की थी। अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से शुरू करने जा रही हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका इस फिल्म के लिए 8 अगस्त से मुंबई में शूटिंग शुरू कर देंगी।

फिल्म 'भारत' छोड़ने के पीछे ये है वजह:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका के अली अब्बास जफर की फिल्म छोड़ने के पीछे शादी वजह नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म 'भारत' में अपने किरदार की वजह से यह फिल्म छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान की फिल्म में उनका किरदार बहुत लंबा नहीं है और फिल्म 'द स्काई इज पिंक'में प्रियंका लीड रोल में हैं। वहीं सलमान की फिल्म में उनके साथ के एक्टर्स आम तौर पर साइड रोल्स में आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने फिल्म 'भारत' छोड़ी है।

प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे सलमान:

बता दें कि फिल्म 'भारत' को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब ऐन वक्त पर प्रियंका के फिल्म छोड़ने से बहुत सी मुश्किलें आ गई हैं। प्रियंका की जगह किसी दूसरी अभिनेत्री की तलाश और फिर उसकी डेट्स मैच करना मुश्किल काम है। अतुल ने प्रियंका के इस कदम को अनप्रोफेशनल कहा है। वहीं सलमान भी प्रियंका से काफी नाराज हो गए हैं। सलमान ने अब फैसला ले लिया है कि भविष्य में वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा नाम की हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’