'भारत' के लिए अली ने प्रियंका के लिए सलमान को किया राजी:
बता दें कि 'भारत' एक बड़े बजट की फिल्म है। इसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। जब इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश शुरू हुई तो अली अब्बास को प्रियंका का नाम सूझा। दरअसल उन्हें 'भारत' के लिए ऐसी हीरोइन चाहिए थी, जिसका देश के साथ विदेश में भी नाम हो। इसी वजह से उन्होंने प्रियंका को इस फिल्म में लिया। साथ ही उन्होंने सलमान को भी प्रियंका के नाम के लिए राजी कर लिया।