गोविंदा का बड़ा फैन हूं:
रणवीर ने कहा,'मैं गोविंदा का बड़ा फैन हूं। मैं जानता हूं कि पहली बार पूरी तरह से 'सिंबा' जैसी एक कॉमेडी फिल्म मुझे ऑफर हुई है, लेकिन मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि इसमें मुझे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि मेरी कुछ पसंदीदा फिल्म जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं वे गोविंदा की रही हैं। इसलिए इस स्टाइल की फिल्मों से मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं।'