अगले वर्ष की शुरुआत में कर लूंगा शादी:
प्रतीक ने कहा, 'अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को अलग-अलग रखने के मामले मे मैं बहुत स्पष्टवादी हूं। मैं दोनों को आपस में कभी नहीं टकराने दूंगा। बेशक, वह भी सिनेमा का हिस्सा है। वह संपादक है, लेखक और फिल्म निर्माता है। लेकिन उसकी प्राथमिकताएं मुझसे बहुत अलग हैं। हम बहुत अलग हैं। इसके बावजूद हममें बहुत समानताएं भी हैं।' प्यार में पूरी तरह डूब चुके प्रतीक ने बहुत जल्द शादी करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, 'हम 2019 के पहले कुछ महीनों में निश्चित रूप से शादी कर लेंगे।'