28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों फैंस का दिल तोड़ प्रियंका ने कर ली सगाई, जल्द बनेंगी दुल्हिनयां!

18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jul 27, 2018

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

प्रियंका ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। साथ ही खबरें आ रही हैं कि वे निक संग सगाई कर चुकी हैं और जल्द ही शादी करने वाली हैं। अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है।

बर्थडे वाले दिन की सगाई:
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी। प्रियंका और निक बहुत खुश हैं। जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है। सूत्र ने कहा,'निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।' बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था,लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

निक के लिए छोड़ी सलमान की फिल्म:
प्रियंका दो साल बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं। लेकिन अब उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। टीम भारत प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।

जल्द कर सकती हैं निक से शादी:
यह खबर सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस जल्द शादी कर सकते हैं। अली अब्बास जफर ने भी अपने ट्वीट में निक का नाम लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक प्रियंका की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।