19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शॉकिंग न्यूज: प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म ‘भारत’, वजह हैरान कर देगी आपको

शॉकिंग न्यूज: प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म ‘भारत’, वजह हैरान कर देगी आपको

प्रियंका फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 Jul 2018, 11:03 AM IST

Priyanka and nick

Priyanka and nick

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान की आगामी फिल्म 'भारत' और अमरीकन सिंगर निक जोनास को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं। लेकिन अब चौंकाने वाली खबर आ रही है कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। बता दें कि प्रियंका दो साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं।

डायरेक्टर ने की पुष्टि:
फिल्म 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। टीम भारत प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।

निक से शादी की खबरें:
यह खबर सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने निक जोनास से शादी करने के लिए 'भारत' छोड़ी है। साथ ही अली अब्बास जफर के ट्वीट से भी इशारा होता है कि प्रियंका ने निक की वजह से ही यह फिल्म छोड़ी है। उन्होंने अपने ट्वीट की इस लाइन 'She Told us in the Nick of Time and we are very Happy for her' में निक का नाम लिया है। बता दें कि पहले भी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका जल्द ही निक से शादी कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक प्रियंका की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

मां से मिलवाया था निक को:
प्रियंका पिछले दिनों निक के साथ भारत लौटी थीं। इस दौरान उन्होंने निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से भी मिलवाया था। इनको साथ में एक रेस्टोरेंट में डिनर पर भी स्पॉट किया गया था। प्रियंका ने अपने दोस्तों से भी निक का परिचय करवाया था।

फिल्म की शूटिंग शुरू:
सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।