बॉलीवुड

बॉलीवुड की ‘बेस्ट मदर्स’ में गिना जाता है रिता भादुड़ी को, मां के रोल में इन मूवीज में मनवाया लोहा

रीता भादुड़ी टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में दादी के किरदार से घर-घर में फेमस थीं। उनकी उम्र 62 साल थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 3:51 PM IST
rita bhadhuri
rita bhadhuri

बॉलीवुड और टीवी सीरियल की दुनिया में मां का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन सोमवार की सुबह 17 जुलाई को हो चुका है। इन दिनों वह टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में दादी के किरदार से घर-घर में फेमस थीं। उनकी उम्र 62 साल थी। वह बॉलीवुड में मां के रोल से काफी मशहूर थी। तो आइए जानते हैं उनकी 5 फिल्मों के बारे में जिनमें रीता ने मां का किरदार निभाया।

मैं बलवान'

डायरेक्टर मुकुल एस.आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं बलवान' साल 1986 में रिलीज की गई थी। इस मूवी में अभिनेता धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में रीता भादुड़ी ने मिथुन की मां गीता का किरदार निभाया था। वहीं मिथुन इस मूवी में टोनी का किरदार निभाया था।

'दिलजला'

डायरेक्टर बापू की यह क्राइम ड्रामा फिल्म 'दिलजला' साल 1987 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री फराह ने मुख्य भूमिका निभाया था। बता दें कि इस मूवी में रीता ने एक मरे हुए बच्चे की मां को रोल अदा किया था। वहीं इसमें उनका किरदार बेहद पसंद भी किया गया था।

'अंथ'

साल 1994 में रिलीज हुई डायरेक्टर संजय खन्ना की फिल्म 'अंथ' में रीता भादुड़ी ने मां का रोल अदा किया था। इसमें बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी और सोमी अली को कास्ट किया गया था। रीता ने इस मूवी में सोमी अली की मां का किरदार निभाया था और फिल्म में सोमी ने प्रिया का किरदार निभाया था।

'विरासत'

डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह सुपरहिट फिल्म 'विरासत' साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर, अभिनेत्री तब्बू, पूजा बत्रा और अमरेश पुरी को इस मूवी में कास्ट किया गया था। साथ ही इस फिल्म में रीता ने मौसी के किरदार में मुख्य भूमिका अदा की थी।

'तमन्ना'

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की यह फिल्म 'तमन्ना' साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि इस मूवी में अभिनेत्री पूजा भट्ट, एक्टर शरद कपूर मुख्य भूमिका अदा कर रहे थे। गौरतलब है कि रीता भादुड़ी इस मूवी में सुपीरियर मां के किरदार में कैमियो करती हुई नजर आई थीं।

Updated on:
17 Jul 2018, 3:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी