
बॉलीवुड अभी टीवी स्टार डॉ. हाथी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि एक और स्टार का निधन हो गया।

बता दें कि टीवी और फिल्मों में मां के रोल निभाने वाली रीता भादुड़ी का निधन हो गया है।उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है।

उनके निधन की जानकारी सबसे पहले एक्टर शिशिर शर्मा ने ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं।

रीता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही थी।किडनी में दिक्कत होने की वजह से उनको हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था।

इन दिनों रीता टीवी शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।