बॉलीवुड

रेखा अपनी मांग में किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर? एक्ट्रेस ने खुद कबूला बड़ा सच

Rekha Amitabh Bachchan Story: दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरने की सच्चाई बताई है। जिसे सुनकर फैंस हैरान हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 3:15 PM IST
Rekha big revealed about his sindoor
Rekha big revealed about his sindoor

Rekha News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह जहां जाती हैं अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना ही देती हैं। रेखा की पर्सनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। उनकी और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी की खबरों से हर कोई वाकिफ है। कहा जाता है कि रेखा जितना अमिताभ बच्चन के प्यार में पागल थीं उतना ही अमिताभ बच्चन भी रेखा को पसंद करते थे। मगर ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। रेखा ने अमिताभ से सारे रिश्ते खत्म कर दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से साथ शादी कर ली थी। मगर रेखा के पति ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। फिर भी किसी को कभी समझ नहीं आया कि इतने साल बाद भी रेखा आज तक अपनी मांग में सिंदूर भरती क्यों हैं? इसको लेकर रेखा ने बड़ा सच बताया था जिसे सुनकर खुद रेखा और अमिताभ बच्चन के फैंस भी हैरान रह गए थे।

रेखा किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर (Rekha Amitabh Bachchan Love Story)

रेखा ने अपनी जिंदगी पर बात करते हुए बड़ा खुलासा किया था। रेखा ने एक इंटरव्यू में उनकी मांग में सिंदूर भरने के पीछे की कहानी पूछी गई थी। ऐसे में रेखा ने किसी से कुछ छुपाया नहीं और खुलकर बात की। बता दें, साल 1980 में सबसे पहले रेखा सिंदूर लगाकर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थी। उस दौरान रेखा की मांग में सिंदूर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची जया बच्चन भी यह देख घबरा गई थीं। ये वही दौर था जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें भी उड़ रही थीं। उस दिन ऋषि-नीतू से ज्यादा रेखा ने लाइमलाइट बटोरी थी। कई लोग इस तरह की बातें भी कर रहे थे कि कहीं अमिताभ ने रेखा से शादी तो नहीं कर ली? रेखा ने खुलासा करते हुए सारा सच कबूल लिया था।

रेखा ने अपने सिंदूर को लेकर खोला बड़ा राज

रेखा ने बताया था कि वह किसी शख्स के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती हैं। रेखा ने कहा था कि उन पर सिंदूर बहुत अच्छा लगता है, उनके मेकअप के साथ सूट करता है। इसलिए वो इसे लगाना पसंद करती हैं, लेकिन बातें फिर भी कम नहीं हुई। ऐसा भी कहा जाता रहा कि रेखा, संजय दत्त से बेइंताह प्यार करने लगी थीं। दोनों ने शादी की थी। संजय के नाम का ही सिंदूर रेखा मांग में भरती हैं। अब असल सच क्या है इसपर कह पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन सच यही है कि रेखा सिंदूर आज भी लगाती है।

Updated on:
5 Oct 2024, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई