2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नताशा ने फैंस को दी गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाईयों से मची खलबली

Natasa Good News Hardik Pandya Divorce: नताशा ने हार्दिक पांड्या से तलाक के लगभग 3 महीने बाद गुड न्यूज दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिए सब कुछ बयां कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Oct 2024, 1:55 PM IST

Natasa share Good News

Natasa share Good News

Natasa Dance Video: नताशा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। तलाक के बाद पहली बार लग रहा है कि नताशा बेहद खुश हैं। अक्सर वह अपनी हंसी मजाक और मस्ती करती वीडियो- फोटो शेयर करती दिखाई देती हैं। लेकिन उसके पीछे का दर्द शायद ही कोई जानता होगा। अब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है। इसको लेकर एक्ट्रेस और मॉडल नताशा काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर नताशा का पोस्ट देखने के बाद खलबली मच गई है। हर कोई नताशा को बधाई दे रहा है। नताशा को उनके फैंस तलाक के बाद मूवऑन करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या के फैंस नताशा की स्टोरी से काफी हैरान हो रहे हैं।

नताशा ने शेयर किया हैरान करने वाला पोस्ट (Natasa Hardik Pandya Divorce)

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने साफ जताया है कि वह जिंदगी में आगे बढ़ रही है। वह हार्दिक से तलाक के बाद मूवऑन कर चुकी हैं। नताशा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने अपनी आने वाली नई एल्बम का पोस्टर शेयर किया है। इसमें नताशा एल्बम में जो उनके साथ हीरो हैं उनकी बाहों में खड़ी हुई हैं और उनकी एल्बम का नाम TERE KRKE है। पोस्ट में नताशा ने बताया है कि उनकी नई एल्बम का कल यानी रविवार 11 बजे टीजर रिलीज होगा। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी है। इसके बाद उनके फैंस नताशा को बधाईयां दे रहे हैं। उनका कहना है कि नताशा अब हार्दिक की याद को याद बना देंगी और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएंगी। नताशा को उनके फैंस एडवाइस दे रहे हैं कि नताशा अब केवल तुम अपने काम पर फोकस करो। हार्दिक को अपनी जिंदगी में और तुम अपनी जिंदगी में मूवऑन करो। तुम्हारे पास तुम्हारा बेटा है तुम्हे उसे अच्छी शिक्षा और अच्छा वातावरण सब देना है। सोशल मीडिया पर नताशा और हार्दिक दोनों के लिए अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हार्दिक से तलाक के 70 दिन बाद नताशा ने जाहिर किया दिल का हाल, बोली- मुझे तुम्हारी जरूरत है

नताशा का रविवार को होगा एल्बम का टीजर रिलीज (Natasa Instagram)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "नताशा तुम तो छा गई। ये तुम्हारी एल्बम जरूर हिट होगी।” दूसरे ने लिखा, हमारे हार्दिक भाई को तुम जला रही हो ऐसे पोज देकर।” तीसरे ने लिखा, नताशा जो करोगी हमेशा अच्छा करोगी। हम सब तुम्हारे साथ हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नताशा तुम और हार्दिक बेहद अच्छे कपल थे पर आप लोगों में ऐसा क्या हुआ जो बात तलाक तक पहुंच गई। ये आपने अपने चाहने वालों को नहीं बताया।”

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन