
Rekha Transformation: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा के लुक्स, ग्रेस और ग्रूमिंग का हर कोई मुरीद है, लेकिन जब रेखा ने अपने करियर की शुरूआत की थी उस समय वह काफी मोटी थीं। रेखा की आलोचना होची थी, लोग उन्हें मोटी कहकर बुलाते थे। इसी को लेकर उनके जीजा और एक्टर तेज सप्रू ने खुलासा किया है और रेखा के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात की है। तेज सप्रू ने बताया कि इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में मिली चुनौतियों और आलोचनाओं के बावजूद रेखा ने खुद को संवारने के लिए जो कड़ी मेहनत की, वह काबिले तारीफ है। रेखा के इस समर्पण और खुद में लाए गए बदलावों की आज भी बॉलीवुड और फैंस मिसाल देते हैं।
'रेडिफ ओरिजिनल्स' संग तेज सप्रू ने बात की है। उन्होंने इस दौरान रेखा के लुक और उनके करियर पर बात की। तेज सप्रू ने याद करते हुए कहा, "जब रेखा ने 1970 की फिल्म 'सावन भादों' से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वह बहुत मोटी थीं और यह बात हर कोई जानता है। उनकी आलोचना होती थी। जिससे बाद रेखा ने केवल अपने वजन पर ही काम नहीं किया, बल्कि अपने स्टाइल, चाल-ढाल और पर्सनालिटी को पूरी तरह बदल डाला। कैमरे के सामने खुद को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह से रेखा ने खुद को ग्रूम किया, वैसा सिनेमा इतिहास में शायद ही कोई दूसरा कलाकार कर पाया हो।"
साल 1987 में रेखा की सौतेली बहन धनलक्ष्मी से शादी करने वाले तेज सप्रू ने बताया कि रेखा उनके लिए हमेशा एक बहन की तरह रही हैं। हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में रेखा की उपस्थिति को याद करते हुए तेज ने कहा कि आज भी उनका ग्रेस कमाल का है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि रेखा न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं और उनकी हैंडराइटिंग भी बेहद खूबसूरत है।" 1980 के दशक के एक इंटरव्यू में खुद रेखा ने भी माना था कि खूबसूरत और फिट दिखने के लिए उन्होंने अनुशासन के साथ काम किया।
तेज सप्रू ने आगे अपनी पत्नी धनलक्ष्मी के साथ अपनी लव स्टोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अपनी पहली शादी के टूटने और तलाक की प्रक्रिया के दौरान उनकी बहन ने धनलक्ष्मी को अमेरिका से वापस भारत बुलाया था। परिवार के सहयोग से दोनों करीब आए और 1987 में उन्होंने शादी कर ली। तेज सप्रू के मुताबिक, रेखा शुरुआत में धनलक्ष्मी के लिए अमेरिका में रिश्ता तलाश रही थीं, लेकिन वक्त के साथ सही फैसला हुआ और वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।