
Revelation About Raveena Tandon: बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया जितनी बाहर से खूबसूरत दिखती है, उसके पीछे उतने ही डर, समझौते और अंधेरे किस्से छिपे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री के इस अंधेरे पहलू को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
‘स्क्रीन’ के साथ बातचीत में रेणुका शहाणे ने बताया कि 90 के दशक में रवीना टंडन को अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन होटल रूम बदलना पड़ता था। यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया, आखिर एक स्टार एक्ट्रेस को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी?
रेणुका के मुताबिक, जब रवीना टंडन आउटडोर शूट पर होती थीं, तो रात के सन्नाटे में उनके होटल रूम के दरवाजे पर लोग आ जाते थे। दस्तक देने वाला भी कोई आम लोग नहीं थे, बल्कि मेल एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोग थे।
रवीना को इस हद तक डर लगा रहता था कि वह हर रात किसी नए होटल में शिफ्ट हो जाती थीं, ताकि कोई यह न जान सके कि वह कहां ठहरी हैं। उनकी जिंदगी उस वक्त डर और असुरक्षा के साए में बीत रही थी। ये बात उन्होंने खुद मुझे बताई थी, जब मैंने उनकी पूरी बात सुनी तो मैं शॉक्ड हो गई थी।
इसी इंटरव्यू (स्क्रीन) में रेणुका ने किया एक और बड़ा खुलासा किया, उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। एक मैरिड प्रोड्यूसर ने उन्हें साड़ी ब्रांड का एंबेसडर बनाने को कहा था और बदले में एक महीने तक उनके साथ रहने की शर्त रखी थी। वह सब कुछ (पैसे) देने के लिए भी रेडी था। उसे बस मेरे साथ रहना था।
बाहर से देखने पर लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ रोशनी और ग्लैमर है, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है। कई एक्ट्रेसेज को अपने करियर की शुरुआत में असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। रवीना टंडन का अनुभव भी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपनी गरिमा और आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए भी लगातार संघर्ष किया। उनके इसी साहस की वजह से आज वे न सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेज (महिलाओं) के लिए प्रेरणा भी हैं।