बॉलीवुड

रिद्धिमा कपूर ने निकाली हॉरर शो के म्यूजिक की आवाज, भौंकने लगा उनका डॉग, बोलीं- शायद आप कनेक्ट कर सकते हैं

Riddhima Kapoor Sahni: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 90 के दशक के मशहूर हॉरर शो के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज में री-क्रिएट किया है। जैसे ही उन्होंने डरावना म्यूजिक निकाला उनका डॉग डर गया। इसका वीडियो अब सामने आया है।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
Riddhima Kapoor to make sound from zee horror show her dog started barking
रिद्धिमा कपूर ने निकाली जी हॉरर शो की आवाज (Photo Source- Instagram/riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor Sahni Video: बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी और फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अक्सर अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार रिद्धिमा ने अपने बचपन के पसंदीदा और भारत के सबसे फेमस डरावने शो 'जी हॉरर शो' (Zee Horror Show) की पुरानी यादों को ताजा किया है। रिद्धिमा ने इस शो के मशहूर टाइटल ट्रैक को खुद अपनी आवाज में री-क्रिएट करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक बेहद मजेदार मोड़ देखने को मिला। आवाज सुनकर उनका डॉग डर गया और भौंकने लगा।

रिद्धिमा ने निकाली हॉरर म्यूजिक की आवाज

रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'जी हॉरर शो' की आइकॉनिक और डरावनी बैकग्राउंड म्यूजिक की धुन अपनी आवाज में निकालती नजर आ रही हैं। जैसे ही रिद्धिमा ने वो डरावनी आवाज निकाली, उनके पास बैठा उनका पालतू डॉग (Pet Dog) चौंक गया और जोर-जोर से भौंकने लगा।

जैसे ही उनका डॉग भौंकने लगा। वहां मौजूद हर कोई शख्स हंसने लगा। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रिद्धिमा और उनके पास बैठी एक महिला जोर-जोर से डॉग को देखकर हंस रही हैं। अब इस क्यूट और फनी वाकये ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का ध्यान खींच लिया है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

अपनी इस कोशिश पर बात करते हुए रिद्धिमा ने एक काफी दिलचस्प और नॉस्टैल्जिक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने पुरानी यादों को याद करते हुए कहा, "मैंने फेमस जी हॉरर शो के टाइटल ट्रैक को फिर से बनाने की कोशिश की… और ईमानदारी से कहूं तो, नॉस्टैल्जिया ने वास्तविक जंप स्केयर (डर) से ज्यादा असर किया है। मैंने अपना बेस्ट दिया- ठीक है? यह शायद परफेक्ट नहीं होगा, लेकिन अगर आप इस शो को देखकर बड़े हुए हैं, तो आप इस भावना को अच्छी तरह से समझ और कनेक्ट कर सकते हैं।"

आज की पीढ़ी (Gen Z) पर चुटकी लेते हुए रिद्धिमा ने आगे लिखा, "जेन जी शायद इस धुन को सुनेगी और सोचेगी कि हम 90 के दशक में किस प्राचीन शो का हिस्सा थे!"

90 के दशक के फैंस हुए भावुक

रिद्धिमा कपूर के इस पोस्ट के सामने आते ही 90 के दशक के टीवी लवर्स और उनके फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी पुरानी यादें शेयर करने लगे। लोगों ने माना कि बचपन में 'जी हॉरर शो' का वो म्यूजिक सुनकर सच में रोंगटे खड़े हो जाते थे। फैंस रिद्धिमा के इस फनी और नॉस्टैल्जिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Updated on:
26 Sept 2026 01:01 pm
Published on:
26 Sept 2026 12:41 pm