बॉलीवुड

Kantara: Chapter 1 की कामयाबी देख इमोशनल हुईं ऋषभ शेट्टी की पत्नी, आंखों में छलका प्यार देखें वीडियो

Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी 'कांतारा' की कामयाबी देखकर इमोशनल हो गईं और रोने लगी। दरअसल, प्रगति शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Oct 03, 2025
Kantara: Chapter 1 का पोस्टर ( सोर्स: X)

Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा : चैप्टर 1' ने दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार शुरुआत की है। दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें

2 शादियां, दर्द और तानों का सफर, जानें इस एक्ट्रेस की टूटी हुई लव लाइफ और संघर्ष की कहानी

ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी का वीडियो वायरल

Kantara: Chapter 1( सोर्स:X)

इस सफलता के बीच ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो फिल्म के प्रीमियर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फिल्म खत्म होती है और फैंस ऋषभ शेट्टी को भरपूर प्यार और सराहना देते हैं, उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी भावुक हो जाती हैं। खुशी के आंसुओं से उनकी आंखें भर आती हैं और वो रो पड़ती हैं। ऋषभ शेट्टी उन्हें प्यार से संभालते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रगति शेट्टी फिल्म की सफलता से कितनी खुश और भावुक हैं।

नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर

फिल्म 'कांतारा : चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने ना सिर्फ बेहतरीन अभिनय किया है, बल्कि फिल्म के निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ये 2022 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। पिछली फिल्म 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी मिल चुका है। प्रीक्वल को भी फैंस का भरपूर प्यार और पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं।

दरअसल, 'कांतारा : चैप्टर 1' की कहानी पुरानी मान्यताओं, परंपराओं और प्रकृति के साथ गहरे संबंध को दर्शाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी का दमदार अभिनय, शानदार निर्देशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को मिल रही सफलता से ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम बेहद खुश हैं। उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखेगी।

Updated on:
03 Oct 2025 03:18 pm
Published on:
03 Oct 2025 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर