बॉलीवुड

DIVYA BHARTI की खूबसूरती पर मर मिटे थे RISHI KAPOOR, फिल्म ‘दीवाना’ में बेकाबू होकर कर दी थी ऐसी हरकत!

फिल्म 'दीवाना' (Deewana) के 29 साल हुए पूरे, 25 जून 1992 को बॉलीवुड सिनेमा में रिलीज़ हुई थी
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 9:46 AM IST
Rishi kapoor kissing scenes divya bharti
Rishi kapoor kissing scenes divya bharti

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिनेमा में 25 जून 1992 को फिल्म 'दीवाना' जिस समय रिलीज़ हुई थी उस समय इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, के अलावा दिव्या भारती और शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभा रहे थे। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की यह पहली फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म दर्शकों के लिए जितनी खास थी उससे कही ज्यादा इस फिल्म से कई दिलचस्प किस्से जुड़े हुए हैं।

इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा फिल्म की अदाकारा दिव्या भारती (Divya Bharti) के साथ घटा था दिव्या भारती (Divya Bharti) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी खूबसूरती को देख बड़े से बड़े एक्टर भी अपना आपा खो बैठते थे। और इस फिल्म के लीड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भी उनकी इन्हीं खास अदाओँ को देख बेकाबू हो गए थे। फिल्म की शूटिंग पर ही उन्होंने एक हैरान करने वाला काम भी कर दिया था। ये पूरा किस्सा –

दरअसल फिल्म 'दीवाना' की शूटिंग के दौरान ऋषि को दिव्या के साथ किसिंग सीन दर्शाना था। जिसमें ऋषि को सिर्फ दिव्या के मुंह के करीब जाकर फिर वापस आना था लेकिन उस दौरान ऋषि कपूर इतने बेकाबू हो गए कि उन्होंने दिव्या को जबरन 'किस' कर लिया था। नहीं रख सके और उन्होंने उसी वक़्त दिव्या भारती को किस कर दिया।

ऋषि की इस हरकत को देख दिव्या भारती काफी डर सी गई थीं। और नाराज होकर वहां से भाग गई। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर राज कंवर ने दिव्या को समझा-बुझाकर वापस शूट के लिए लाए। इसके बाद इस सीन को दोबारा शूट किया गया। बता दें कि इस फिल्म में ऋषि कपूर और शाहरुख दोनो लीड रोल में थे और दिव्या भारती हीरोइन थी।

इस फिल्म के बाद फिर दोबारा इस जोड़ी ने काम नही किया। साजिद नदियादवला से शादी करने के कुछ समय बाद ही 5 अप्रैल 1993 की रात दिव्या भारती की मौत हो गई। और 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

Updated on:
26 Jun 2021, 9:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन