बॉलीवुड

शिवाजी बनकर दहाड़ेंगे रितेश देशमुख! पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Raja Shivaji First Look Hindi Teaser: रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज के रूप में अपनी पहली झलक इंटरनेट पर साझा करते ही तहलका मचा दिया है। उनके इस नए अवतार को फैंस और दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Apr 01, 2026
शिवाजी बनकर दहाड़ेंगे रितेश देशमुख! पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
शिवाजी के अवतार में रितेश देशमुख (फोटो सोर्स: IMDb)

Raja Shivaji First Look Hindi Teaser: जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें, इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से था और अब ये टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आया है, जिससे दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत को एक शानदार और इमोशनल पहलू के साथ पर्दे पर पेश करने वाली है।

स्वराज्य के जन्म की प्रेरणादायक कहानी

फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर रितेश विलासराव देशमुख हैं। 'राजा शिवाजी' में स्वराज्य के जन्म की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक बेटे की साहस और जोश की देखने को मिलती है जिसने इतिहास को बदला। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे बड़े फेमस स्टार नजर आने वाले है। फिल्म की कास्ट की काफी तारीफ हो रही है।

दर्शकों ने इसे फिल्म 'छावा' से तुलना की है

इतना ही नहीं, टीजर में शिवाजी महाराज का एक अलग रूप देखने को मिलता है, जिसमें उनकी वीरता और भावना साफ रूप से झलक रही है। बता दें, कई दर्शकों ने इसे फिल्म 'छावा' से तुलना की है, जबकि कुछ ने कहा है कि इस टीजर की ताकत विक्की कौशल वाली फिल्म के लेवल तक तो नहीं पहुंची, लेकिन इसकी धुन और आवाज ने माहौल जमा दिया है।

भारत के गौरवशाली इतिहास को नए अंदाज में स्क्रीन पर दिखाई जाएगी

इस फिल्म का संगीत फेमस संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने दिया है और दमदार सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। फिल्म में भव्य एक्शन सीन्स और आधुनिक तकनीक का यूज किया गया है, जो दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अहसास देगा। दरअसल, थिएटर में टीजर को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ वेलकम किया।

बता दें, 'राजा शिवाजी' जियो स्टूडियोज के पेशकश और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख के संयुक्त निर्माण में बनी है। ये फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषा में दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज होगी। ये फिल्म भारत के गौरवशाली इतिहास को नए अंदाज में भव्यता और भावना के साथ स्क्रीन पर दिखाएगी। दरअसल, ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को आधुनिक तकनीक और गहरे भाव के साथ पेश करने का बड़ा प्रयास है, जिसके लिए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Updated on:
01 Apr 2026 07:06 am
Published on:
01 Apr 2026 07:06 am