बॉलीवुड

ट्रांसपेरेंट टॉप पहन रिया चक्रवर्ती ने दिखाया अपना बोल्ड लुक

बड़े परदे से भले ही रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से दूर है, मगर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका पिछला कुछ वक्त काफी मुश्किलों भरा बीता है। और इस वजह से उन्होंने खुद को लाइमलाइट से भी दूर कर लिया था।

2 min read
Feb 01, 2022
ट्रांसपेरेंट टॉप पहन रिया चक्रवर्ती ने दिखाया अपना बोल्ड लुक

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया ने काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस वह से उन्होंने सोशल मीडिय से बिल्कुल दूरी बना ली थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद उन पर जितने भी आरोप लगे, उनके कारण रिया को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब वो अपनी पुरानी जिंदगी एक बार फिर से धीरे-धीरे पटरी पर ला रही हैं।
अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अब लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती का पुराना और बोल्ड अंदाज एक बार फिर से फैंस को देखने को मिल रहा है। रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ स्पोर्ट टी और ब्लैक पैंट्स पहनी हुई हैं। इस फोटो में रिया को नेट वाली टॉप बैकलेस टॉप पहने देखा जा रहा है। यहां वह बैक लुक फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को विंटेज आईलाइनर से कंप्लीट किया है।

इस लुक में रिया काफी हॉट दिख रही हैं। इस फोटो में उनके देखने का अंदाज़ शायद आपके दिल को भी अपनी ओर खींचता नजर आ रहा होगा। फोटो को शेयर करते हुए रिया ने एक हैशटैग का इस्तेमाल किया है जो ये बताता है की एक्ट्रेस अब बदल गई हैं। रिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '#rhenew' यानी की नई रिया। रिया की ये तस्वीर उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। फैंस उन्हें उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार दे रहे हैं और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की दुआएं दे रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:सारा अली खान के कार से उतरते वक्त नीचे खिसके शॉर्ट्स, कैमरे के सामने ही करने लगी एडजस्ट


अगर बात करें रिया के वर्क फ्रंट की तो रिया ने तमिल फिल्म 'तुनीगा-तुनीगा' से साल 2012 में फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद 2013 में उन्होंने फिल्म 'मेरे डेड की मारुती' में बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्हें आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'चेहरे' में देखा गया। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी को लीड रोल में देखा गया था।

यह भी पढ़ें:बेडरूम के गेट पर ऐसी ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, बढ़ गई फैंस की धड़कनें

Published on:
01 Feb 2022 09:59 pm
Also Read
View All