1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेडरूम के गेट पर ऐसी ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, बढ़ गई फैंस की धड़कनें

उर्वशी रौतेला पहले ही अपने आकर्षक और सिज़लिंग लुक से बॉलीवुड में अपने लिए जगह बना चुकी हैं, एक्ट्रेस जब भी बोल्ड अपीयरेंस देती हैं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Feb 2022, 8:45 PM IST

बेडरूम के गेट पर ऐसी ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, बढ़ गई फैंस की धड़कनें

बेडरूम के गेट पर ऐसी ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, बढ़ गई फैंस की धड़कनें

इन दिनों उर्वशी रौतेला काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, हाल ही में वो 'मिस यूनिवर्स 2021' के लिए बतौर जज चुनी गई थी और पूरे देश का नाम रौशन किया। तो वहीं हाल ही में वो 'मिशन पानी जल शक्ति' कैंपेन की बनी नेशनल एंबेसडर बनीं है। और उर्वशी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फैशन क्वीन तो है ही, वो जो भी ड्रेस पहनती हैं तो उसे फैशन ट्रेंड बनने में भी ज्यादा देर नहीं लगती। उनके ड्रेसिंग स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अपनी एक ऐसी ड्रेस में वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनका जलवा फैंस की धड़कनों को और भी तेज कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वन पीस ड्रेस में कहर ढा रही हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने सिल्वर कलर की एक वन पीस ड्रेस पहन रखी है, साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर के हील्स पहन रखी है। इस वीडियो में वो बेडरूम के गेट पर खड़ी हो कर कैमरे के सामने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी इन अदावों की तारिफे करते नहीं थक रहे हैं। खबर लीखने तक उनकी इस वीडियो पर लगभग 1 लाख 50 हजार लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:कैमरे के सामने पैंट नीचे कर वाणी कपूर देने लगी पोज, ट्रोलर ने कहा- 'उतार रही या...'


हाल ही में उर्वशी ने अरब फैशन वीक में शिरकत की। उर्वशी इस फैशन वीक में दो बार जाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है। इस फैशन वीक में उर्वशी रैंप पर एक थाई हाई स्लिट गाउन पहने दिखीं। गोल्डन कलर के इस गाउन को हीरे जवाहरात से तैयार किया गया था। उर्वशी इसमें बहुत सुंदर लग रही थी। उनपर किसी महारानी जैसा रूप आ रहा था। इस गाउन को पूरी तरह से गहनों से ही सजाया गया था। अरब फैशन वीक में उर्वशी रौतेला ने जमकर जलवा बिखेरा, जिसमें वो थाई-हाई स्ल‍िट गोल्डन गाउन में नजर आई, जो हीरे जवाहरात से तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें:जंगल में नहाती नजर आई श्वेता तिवारी, वीडियो हो रही वायरल


आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी रौतेला की इस ड्रेस की कीमत 40 करोड़ रुपये है। ये 40 करोड़ का रॉयल आउटफिट असली गोल्ड और डाइमंड से बना है। यह गाउन मिस्र की सबसे ताकतवर और सुंदर रानी 'महारानी क्लियोपेट्रा' से इंसपायर्ड था। उर्वशी के इस ब्यूटीफुल गाउन को मशहूर फैशन डिजाइनर फेरने वन एमांटो ने डिजाइन किया है। इस गाउन को उन्होंने 'क्लियोपेट्रा रियल गोल्ड एंड डायमंड आउटफिट' नाम दिया है। उर्वशी ने इस फैशन वीक के कुछ वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, साथ ही उन्होंने लिखा है 'आज मेरा दिल ️अपने देश भारत के लिए आभार और भावनाओं से भर गया है। मुझे अपने इस फेमस इंटरनेशनल फैशन वीक में दो बार शो स्टॉपर बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें:अर्जुन कपूर नहीं ये शख्स है मलाइका अरोड़ा का फेवरेट पार्टनर, खुद किया खुलासा