बॉलीवुड

‘सब मर्जी से होता है’ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बिग बॉस कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, खोले कई राज

Rohit Verma On Casting Couch: अक्सर कई सितारें अपने साथ कास्टिंग काउच और शोषण को लेकर कई खुलासे करते रहते हैं, ऐसे में रोहित वर्मा ने इन सभी बातों को नकारा है और बताया है कि जो कुछ होता है दोनों की आपसी सहमति से होता है। बिना किसी की इजाजत के कोई किसी को हाथ नहीं लगाता, दोनों की रजामंदी होती है।
2 min read
Apr 15, 2026
Rohit Verma bigg boss contestant secret reveals on Casting Couch in industry said Everything happens by choice
रोहित वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा

Rohit Verma On Casting Couch: फैशन की दुनिया से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री हमेशा से ही विवादों के घेरे में रही है। कभी ड्रग्स के आरोप तो कभी कास्टिंग काउच की कहानियां, आए दिन कोई न कोई चेहरा सामने आकर इंडस्ट्री के 'काले सच' का दावा करता है। हमें अक्सर सुना है कि कई स्टार्स इंडस्ट्री के अपना करियर की बात करता है तो वह कास्टिंग काउच को लेकर भी एक या दो खुलासे कर ही देता था। ऐसे में मशहूर फैशन डिजाइनर और 'बिग बॉस' फेम रोहित वर्मा ने इन आरोपों पर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे बहस छिड़ गई है। रोहित ने साफ शब्दों में कहा है कि इस इंडस्ट्री में जो कुछ भी होता है, वह आपसी रजामंदी से ही होता है।

रोहित वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा (Rohit Verma On Casting Couch)

रोहित वर्मा ने फिल्मीज्ञान संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंनो ने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई और उस पर लगने वाले आरोपों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा, "कास्टिंग काउच की ये सारी बातें बस बनाई जाती हैं। सच तो यह है कि फैशन और फिल्म इंडस्ट्री भी वैसे ही काम करती है जैसे कोई कॉर्पोरेट ऑफिस। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां ग्लैमर ज्यादा है, इसलिए उंगली उठाना बहुत आसान हो जाता है। लोग कैमरे के सामने होते हैं, तो छोटी बात भी बड़ी बन जाती है।"

रोहित ने आगे कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, "ये सब फिजूल की बातें हैं कि यहां किसी का शोषण होता है। हकीकत यह है कि यहां कोई किसी का रेप नहीं करता, जो कुछ भी होता है, दोनों पक्षों की सहमति से होता है। कास्टिंग काउच तो बाकी इंडस्ट्रीज और कॉर्पोरेट जगत में भी है, लेकिन वहां कैमरा नहीं होता, इसलिए किसी को पता नहीं चलता।"

टैलेंट है तो कोई नहीं रोक सकता (Rohit Verma Big Revealed On Industry)

काम पाने के लिए समझौता करने के मुद्दे पर रोहित ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि शॉर्टकट के बजाय हुनर पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अगर आपमें वाकई टैलेंट है, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपकी नीयत साफ है, आपमें हुनर है और मां का आशीर्वाद आपके साथ है, तो आप जरूर स्टार बनेंगे। यह कहना गलत है कि यहां कोई किसी पर दबाव डालता है। आपके पास हमेशा 'ना' कहने का विकल्प होता है।"

खुद झेला है #MeToo का झूठा आरोप

अपनी बात को साबित करने के लिए रोहित ने खुद का एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि कैसे पब्लिसिटी पाने के लिए लोग गलत आरोपों का सहारा लेते हैं। रोहित ने खुलासा किया, "मेरे एक करीबी दोस्त ने ही मुझ पर #MeToo का आरोप लगा दिया था, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे 'बिग बॉस' में एंट्री चाहिए थी। मैंने तुरंत उनके साथ हुई सारी पुरानी चैट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।"

Updated on:
15 Apr 2026 09:47 am
Published on:
15 Apr 2026 09:47 am
Also Read
View All