बॉलीवुड

इतनी महंगी ड्रेस पहन ननद सोहा अली के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंची करीना, यहा जानें कीमत!

करीना कपूर ननद सोहा अली खान की ऑटोबायोग्राफी लॉन्च इवेंट में 5.4 लाख रुपए की रेड कलर की ड्रेस में स्पॉट हुईं
3 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 2:50 PM IST
Kareena_Kapoor
Kareena_Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की लाडली बहू करीना कपूर जब भी किसी इवेंट में शिरकत करती हैं तो सारा लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। करीना को बॉलीवुड में उनके स्टाइल और ड्रेस सेंस के लिए जाना जाता है। हाल में करीना मंगलवार को मुंबई में अपने ननद सोहा अली खान के बुक लॉन्च इवेंट में जब रेड कलर के आउटफिट में पहुंची तो लोगों की नजरें उनसे हटाए नहीं हट रही थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सिंपल से इवेंट में करीना जो रेड कलर का आउटफिट पहनकर पहुंची उसकी कीमत क्या है। भले करीना और बाकी स्टार्स के लिए ये कीमत एक नॉर्मल बात है, लेकिन एक आम इंसान ड्रेस की कीमत जानकर जरूर दंग रह जाएगा।

आपको बता दें कि करीना के इस रेड आउटफिट की कीमत 5.4 लाख रुपए है। इस इवेंट में करीना कपूर हसबैंड सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। उनकी इस ड्रेस को डिजाइनर बिभू मोहपट्रा ने डिजाइन किया था। फैशन डिजाइनर बिभू मोहपट्रा ने करीना कपूर द्वारा इवेंट में पहनी गई रेड शॉर्ट ड्रेस डिजाइन की थी। इस नेकलाइन ड्रेस में फुल स्लीव्ज थी। इसपर रेड कलर की एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। वहीं, इस ड्रेस का मटेरियल शिफॉन का है। उन्होंने ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की हील पहनी थी और सिम्पल मेकअप किया था। उन्होंने ड्रेस के साथ कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की थी। उन्हें ये स्टाइलिश लुक तान्या घरर्वी ने दिया था। बिभू ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के इस इवेंट की फोटोज शेयर की हैं।

इस दौरान लंच के दौरान करीना के अलावा पटौदी खानदान के फेमस और अनफेमस मेंबर्स शामिल थे। पटौदी फैमिली यहा पर सोहा अली को सपोर्ट करने पहुंची थी। जिसने अपनी पहली बुक 'The Perils of Being Moderately Famous' लॉन्च की थी। बता दें कि इस इवेंट में फेमस भाई-बहन के साथ उनकी मां शर्मिला टगौर और उनके दामाद कुणाल खेमू सोहा को उनके नवीनतम कार्य के लिए बधाई देने पहुंचे थे। सोहा इस बुक लॉन्च का कार्यक्रम मुंबई के एक होटल ताल लैंड्स एंड में 12 दिसंबर को रखा गया था।

अगर बात करें करीना कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की तो अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेंडिग' में दिखाई देंगी और उनके साथ इस फिल्म स्वरा भास्कर और सोनम कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। आपको बताते चले कि करीना की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। ये फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब