बॉलीवुड

सलमान खान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की टिप्पणी, सुनकर मुस्कराने लगे भाईजान, वीडियो वायरल

RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में आरएसएस के इवेंट में पहुंचे। इसी दौरान मोहन भागवत ने भाईजान को लेकर एक कमेंट कर दिया, जो अब सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Feb 08, 2026
RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan
RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan (सोर्स- @IBeingAdarsh_)

RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार वजह न कोई फिल्म रिलीज है और न ही कोई विवाद। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित ‘न्यू होराइजन्स’ सीरीज में सलमान खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जब युवाओं पर सलमान खान के असर का जिक्र किया, तो अभिनेता की सादगी भरी मुस्कान सोशल मीडिया पर छा गई।

मोहन भागवत ने सलमान को लेकर क्या कहा? (RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan)

सलमान खान, जिन्होंने सिनेमा और टेलीविजन दोनों माध्यमों में दशकों तक राज किया है, आज सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक प्रभाव बन चुके हैं। मंच से मोहन भागवत ने कहा कि किस तरह कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन को फॉलो करते हैं और उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते हैं। ये टिप्पणी सुनते ही कैमरा सलमान खान पर गया, जहां वो शांत भाव, आंखों में विनम्रता और हल्की मुस्कान के साथ यह पल जीते नजर आए।

वायरल हुआ सलमान का अंदाज (RSS Chief Mohan Bhagwat on Salman Khan)

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने सलमान को ‘ट्रेंडसेटर’ और ‘मेगास्टार’ बताते हुए उनके तीन दशक लंबे प्रभाव को याद किया। किसी ने 90 के दशक की बॉडीबिल्डिंग ट्रेंड की बात की, तो किसी ने ब्रैसलेट, रिप्ड जींस और अनोखे डांस स्टेप्स को याद किया, जो कभी युवाओं की पहचान बन चुके थे। सलमान का मंच पर बैठकर ध्यान से भाषण सुनना और तारीफ पर बिना किसी दिखावे के मुस्कुराना लोगों को खासा पसंद आया।

इस कार्यक्रम में अभिनेता रणबीर कपूर की मौजूदगी भी रही, लेकिन चर्चा का केंद्र सलमान खान ही बने रहे। ये पहली बार नहीं है जब सलमान का प्रभाव किसी सामाजिक या सांस्कृतिक मंच से स्वीकार किया गया हो, लेकिन आरएसएस प्रमुख के मुख से ये बात आना इसे और भी खास बना देता है।

फिल्मी सफर से सामाजिक प्रभाव तक

सलमान खान का करियर सिर्फ हिट फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। ‘हम आपके हैं कौन’ से लेकर ‘बजरंगी भाईजान’ तक उन्होंने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनका पहनावा, स्टाइल और व्यक्तित्व भी युवाओं के बीच ट्रेंड बनता रहा है। यही वजह है कि आज भी नई पीढ़ी उन्हें एक आइकन के रूप में देखती है।

आने वाली फिल्म पर भी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारेगी। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है और फरवरी के अंत तक इसे पूरा करने की योजना है। माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे गंभीर और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में से एक होगी।

Updated on:
08 Feb 2026 07:32 pm
Published on:
08 Feb 2026 07:31 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान