बॉलीवुड

20 साल की लड़की ने फेमस सिंगर पर लगाए थे गंभीर आरोप, यौन उत्पीड़न केस में पीड़िता के वकील का बयान आया सामने

Sachin Sanghvi Sexual Harassment: काम का लालच देकर 20 साल की लड़की को फेमस सिंगर ने स्टूडियों बुलाया। उसका यौन उत्पीड़न किया। अब इस केस में पीड़िता के वकील का बयान सामने आया है, उन्होंने मीडिया से खास अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2025, 5:05 PM IST
Sachin Sanghvi sexual harassment case update
सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न केस अपडेट

Sachin Sanghvi Sexual Harassment Case: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक सचिन सांघवी से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। इस केस में अब पीड़िता के वकील निशांत जौहरी ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

अपने बयान में वकील ने कहा कि उनकी टीम न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी कदम उठाने को तैयार है। मामला इस समय कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर फिलहाल ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

निशांत जौहरी ने मीडिया से संवेदनशील और जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील करते हुए कहा कि इस मामले को सनसनीखेज बनाने से बचा जाए और रिपोर्टिंग के दौरान पीड़िता की गरिमा, निजता और भलाई का पूरा ख्याल रखा जाए। उनका यह बयान मामले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि अब पूरा ध्यान कानूनी कार्रवाई और कोर्ट की सुनवाई पर केंद्रित हो गया है।

पहले गिरफ्तार हुए फिर कुछ घंटे में रिहा

लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य सचिन सांघवी पर कुछ दिनों पहले एक 20 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सचिन को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और मामला अब कोर्ट में है।

समझिए पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात सचिन से फरवरी 2024 में इंस्टाग्राम पर हुई थी, जब गायक ने उसे मैसेज भेजा था। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच फोन पर लगातार संपर्क बना रहा। कुछ समय बाद, सचिन ने उसे अपने स्टूडियो बुलाया, जहां कथित तौर पर उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

वहीं, इस पूरे मामले में सचिन सांघवी के वकील आदित्य मिठे ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में लगाए गए दावों का कोई ठोस सबूत नहीं है। यह मामला पूरी तरह झूठा है और इसमें कोई दम नहीं है।

अब यह मामला कोर्ट में है, जांच एजेंसियां सबूतों की पड़ताल में जुटी हैं। इधर पीड़िता के वकील ने भी कमर कस ली है, उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह जोरदार तरीके से इसका माकूल जवाब देंगे।

Updated on:
28 Oct 2025, 5:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’