बॉलीवुड

बेटे तैमूर संग फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं पापा सैफ अली खान, एक्टर ने बताई ये वजह

हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने बेटे तैमूर अली खान को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने तैमूर संग काम करने को मना किया है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह।  
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2021, 12:35 PM IST
Saif Ali Khan does not want to work in the film with son Taimur
Saif Ali Khan does not want to work in the film with son Taimur

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान 50 साल की उम्र में चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। सैफ की गिनती सबसे कूल डैड की लिस्ट में होती है। सैफ की बॉन्डिंग उनके बच्चों संग काफी अच्छी है। बेटे तैमूर अली खान संग तो उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है। अपने नन्हे नवाब संग अक्सर योगा और वॉक करते हुए स्पॉट होते हैं। फैंस को भी दोनों को साथ में देखना काफी अच्छा लगता है। कुछ समय पहले सैफ के फैन ने तैमूर और संग हॉलीवुड फिल्म के रिमेक में काम करने की बात कही थी। जिस पर एक्टर का कुछ ऐसा रिएक्शन आया था।

सैफ से की फैन ने खास डिमांड

दरअसल, सैफ अली खान के फैन ने इच्छा जताई थी कि वो उन्हें अपने बेटे तैमूर अली खान संग हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'बेबीस डे-आउट' के रीमेक को बनाना चाहिए। फैन ने सैफ के लिए लिखा था कि 'वो बॉलीवुड के सबसे कूल डैड्स में से एक हैं। असल में वो उन्हें और तैमूर को बेबी डे आउट के रीमेक में देखना चाहते थे।'

तैमूर संग काम करना सैफ ने बताया काफी मुश्किल

जिसका जवाब देते हुए सैफ ने कहा कि था कि 'टिम के साथ फिल्म में काम करना बहुत थका देने वाला होगा। सैफ ने कहा था कि वो अब और शूटिंग नहीं करना चाहते हैं। बच्चों के साथ काम करना काफी मुश्किल है। सैफ ने कहा कि आप कर सकते हैं। हो सकता है कि, आप एक साथ एक अद्भुत फिल्म कर सकें।'

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्में

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो भूत पुलिस, आदिपुरुष में दिखाई देंगी। फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अभिनेता प्रभास संग दिखाई देंगे। वहीं फिल्म 'भूत पुलिस' में एक्टर अर्जुन कपूर संग दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग हिमाचल में की गई थी।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़