8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापा सैफ की दूसरी शादी में खूबसूरत अंदाज में पहुंची थीं सारा अली खान, मां अमृता ने किया था तैयार

एक्ट्रेस सारा अली खान के पिता सैफ अली खान उनकी मां अमृता सिंह को तलाक देकर अभिनेत्री करीना कपूर खान संग दूसरी शादी की थी। इस शादी में उनकी बेटी सारा अली खान भी पहुंची थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:08 PM IST

Sara Ali Khan Solid Entry Father Saif Ali Khan Kareena Kapoor Marriage

Sara Ali Khan Solid Entry Father Saif Ali Khan Kareena Kapoor Marriage

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। 8 अक्टूब 2012 में सैफ ने करीना से शादी की थी। करीना की बेशक पहली शादी थी, लेकिन सैफ की ये दूसरी शादी थी। सैफ ने पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह संग की थी। अमृता संग सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। जब सैफ और करीना की शादी हुई तब शादी में सारा अली खान ने पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

पिता की शादी में पहुंची बन-ठनकर

पापा सैफ अली खान की शादी में सारा अली खान काफी बन-ठनकर पहुंची थी। उन्होंने शादी में पीले और गुलाबी रंग का अनारकाली सूट में पहना था। सिर पर मांग टिका और गले में ज्वैलरी पहने सारा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। सारा ने मिनिमल मेकअप किया था। सैफ की शादी में जाने के लिए उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह ने ही बेटी सारा को सजाया था।

हालांकि अमृता सैफ-करीना की शादी में नहीं गई थीं, लेकिन उनके दोनों बच्चे नवाबी अंदाज में शादी में शामिल हुए थे। जब सारा शादी में पहुंची तो सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया। शादी में सारा पापा सैफ संग व्यस्त नज़र आईं।

यह भी पढ़ें- पिता सैफ की शादी में नवाबी अंदाज में पहुंचे थे बेटे इब्राहिम, छोटी मां करीना के दिखे बेहद करीब

करीना कपूर खान संग दिए सारा ने पोज

यह कहना गलत नहीं होगा कि सारा अली खान रिश्तों को काफी अच्छे ढंग से समझती हैं और उन्हें निभाती हैं। शादी में सारा अली खान जितना पापा सैफ के साथ दिखाई दीं। उतनी ही वो करीना कपूर संग भी नज़र आई थीं। शादी में सारा ने करीना संग फोटोज क्लिक करवाते हुए कई पोज दिए। सारा अली खान ने निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करन में कहा था कि वो खुश थीं कि उनके माता-पिता तलाक देकर आजाद हो गए।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने किया खुलासा, तलाकशुदा सैफ से शादी करना सबसे बड़ा अपराध !

करीना संग अच्छी है सारा-इब्राहिम की ट्यूनिंग

सैफ और करीना की शादी को लगभग 10 साल पूरे हो गए हैं। आज भी सैफ के दोनों बच्चों का रिश्ता करीना संग अच्छा है। सारा और इब्राहिम अक्सर करीना संग हाउस पार्टी में स्पॉट होते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में सारा अली खान ईद पर करीना और उनके दूसरे बेटे जेह संग नज़र आई थीं। गोद में अपने छोटे भाई को लिए सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।