बॉलीवुड

Salim Khan Health Update: सलामन खान की फैमिली को बड़ी राहत, जल्द अस्पताल से घर लौट सकते हैं सलीम खान

Salim Khan Health Update: 88 वर्षीय पटकथा लेखक को मस्तिष्क में खून का थक्का पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका इलाज किया गया और अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। खबरों के मुताबिक, सलीम खान को अगले तीन से चार दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

2 min read
Mar 09, 2026
सलीम खान की फैमिली को बड़ी राहत। (फोटो सोर्स: beingsalmankhan)

Salim Khan Health Update: ‘शोले', ‘दीवार', ‘जंजीर', ‘डॉन' और ‘हाथी मेरे साथी' जैसी सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान और सलमान खान के पिता सलीम खान को करीब दो हफ्ते पहले 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘ये बहुत शर्मनाक…’, लखनऊ कॉन्सर्ट में निकले सुनिधि चौहान के आंसू, रोते हुए मांगी माफी

जल्द अस्पताल से घर लौट सकते हैं सलीम खान (Salim Khan Health Update)

जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के अनुसार, 88 वर्षीय लेखक सलीम खान को दिमाग में खून का थक्का पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज किया गया और अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। अगर उनकी सेहत में होते सुधार को देखते हुए माना जा रहा है कि सलीम खान को अगले तीन से चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

खबरों के मुताबिक, इस खबर से खान परिवार, जिसमें उनके तीनों बेटों सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान को राहत मिली है। विक्की लालवानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी बताया कि पिछले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन डॉक्टर्स की देखरेख में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

सलीम खान का हुआ था DSA प्रोसीजर

लीलावती अस्पताल में एक्सपर्ट्स की एक टीम ने दिग्गज लेखक के भर्ती होने के बाद से ही उन पर कड़ी निगरानी रखी है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके खून के थक्के का इलाज किया गया और ब्रेन हेमरेज के बाद उनका DSA प्रोसीजर भी किया गया और अब डॉक्टरों का कहना है कि टीम उनकी रिकवरी से संतुष्ट हैं।

फैमिली को मिलेगी बड़ी राहत (Salim Khan will Discharge Soon From Hospital)

बता दें कि इलाज के दौरान सलीम खान की फैमिली से सभी सदस्य उनके साथ रहे हैं, जबकि उनके फैंस, दोस्त और चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने के लिए मेसेज भेज रहे हैं। हालांकि, उनकी हालत में सुधार होने के साथ, फैमिली को अब उम्मीद है कि अगर डॉक्टर अंतिम मंजूरी दे देते हैं तो सलीम खान इस हफ्ते के आखिरी तक घर लौट सकेंगे।

जब से सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तब फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां उनसे मिलने अस्पताल पहुंची, जिनमें संजय दत्त, जावेद अख्तर, वेटरन एक्ट्रेस और उनकी पत्नी हेलेन, शाहरुख़ खान, मलाइका अरोड़ा आदि के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

‘दुबई को बदनाम मत करो’… खुशी मुखर्जी के वायरल वीडियो पर भड़के लोग, ऑटो देख उठे सवाल

Also Read
View All

अगली खबर