बॉलीवुड

‘मैं फिल्म के शूट को जानबूझकर डिले करना चाहता था, बाल छोटे करवा लिए’, सलमान खान ने खुद किया था ये खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक बार खुद स्वीकार किया कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म की शूटिंग में देरी करवाई। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान उन्होंने मेकर्स को अपनी टूटी टांग को लेकर तंग किया, डेट्स नहीं दीं और अपने बाल भी छोटे करवा लिए।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 1:33 PM IST
salman_khan_movies.png

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को एक शानदार कॉमेडी फिल्म के रूप में याद किया जाता है। 1994 में रिलीज इस मूवी में सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किए थे। इससे जुड़ा एक रोचक वाकया खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग को जानबूझकर डिले किया। इसके लिए मेकर्स को अपनी टूटी टांग के बहाने से तंग किया, डेट्स नहीं दी और अपने बाल भी छोटे करवा लिए।

'मैं इसे जानबूझकर डिले करना चाहता था'
सलमान खान ने एक इंटरव्यू बताया था कि,'अंदाज अपना अपना एक मजेदार फिल्म है। ये अद्भूत है और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फनी मूवीज में से एक है।' इस फिल्म में आमिर के प्रदर्शन की भी एक्टर ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा,'आमिर इस फिल्म में खूब फनी लगे हैं। उनका किरदार बहुत बोलता है और सारी फनी लाइंस उनको मिली हैं। उन्होंने अपना रोल बखूबी निभाया है। मैंने 'बेवकूफ' वाला रोल किया है।' आगे सलमान ने कहा था, 'ये फिल्म छह महीने में रिलीज होने वाली थी।। मैं इसे जानबूझकर डिले करना चाहता था। मैं उनको डेट्स नहीं दे रहा था और मेरी टूटी टांग के बहाने से तंग कर रहा था, मैंने अपने बाल भी छोटे करवा लिए थे। इसलिए लगातार काम नहीं हो पा रहा था।'

आमिर-सलमान के बीच नहीं, रवीना-करिश्मा में थी अनबन
इस फिल्म के दौरान यह चर्चा थी कि आमिर खान और सलमान खान में अनबन चल रही थी और दोनों आपस में बात नहीं कर रहे थे। इन अफवाहों पर साल 2019 में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा था, 'अफवाह थी आमिर-समलान के बीच अनबन है, लेकिन ये सही जानकारी नहीं है। वे दोनों एक-दूसरे की मदद करते थे। सेट पर दोनों एक-दूसरे के साथ फ्रेंडली थे। इन अफवाहों को सुनकर दोनों खूब हंसते थे।' संतोषी का कहना था कि, रवीना और करिश्मा के बीच टेंशन थी। लेकिन शूट के दौरान इस टेंशन का कोई असर नहीं दिखता था। क्लाइमैक्स शूट में दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। वे दोनों 'आतिश' के शूट पर गई थीं और जब वापस लौंटी, तो एयरपोर्ट पर उनकी लड़ाई हो गई। इसलिए वे आपस में बात नहीं कर रही थीं।

Published on: