बॉलीवुड

रेस-3 फिल्म के बाद सलमान-रेमो के रिश्ते में आई दरार, अनबन की खबर आई सामने

रेमो डिसूजा और सलमान के बीच की दोस्ती में दरार आ गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 5:02 PM IST
remo d souza and salman khan
remo d souza and salman khan

फिल्म रेस-3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई जरूर कर ली है पर कहानी के मामले में इसे एक फ्लॅाप फिल्म कहा जा रहा है। मूवी को क्रिटिक्स और ज्यादातर दर्शकों का खराब रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि अब रेमो डिसूजा और सलमान के बीच की दोस्ती में दरार आ गई है। जी हां, हाल में ऐसी खबरें मिली है कि सलमान और रोमो के बीच कुछ अनबन हो गई है।

रेस-3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पहुंच गया है। हाल में इस बारे में रेमो डिसूजा से बातचीत की गई। उन्होंने इंटरव्यू मेंकहा,'हमारे बीचे कोई दिक्कत नहीं है. हमारा डांस फिल्म बनाने का प्लान जारी है। ये प्रोजेक्ट तब शुरू होगा जब सलमान भारत और दबंग-3 की शूटिंग खत्म कर लेंगे।

फिलहाल मैं वरुण धवन और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म पर काम कर रहा हूं। सलमान भी भारत में बिजी हैं. फिर वे दबंग-3 पर काम करेंगे। उसके बाद ही हम डांस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।'

बता दें रेस-3 के फ्लॅाप होने पर अभी तक सलमान और रेमो का बयान सामने नहीं आया है। हांलाकि इस बारे में जब बॅाबी देओल से बात की गई तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा, अगर फिल्म इतनी खराब होती तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती।

Published on: