बॉलीवुड

Tiger 3 के सेट से सलमान-शाहरुख का वीडियो लीक, दोनों सुपरस्टार्स को साथ देख फैंस हुए क्रेजी

Tiger 3 Video : सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। इस बीच शूटिंग सेट से दोनों सुपरस्टार्स का वीडियो लीक हुआ है। जिसमें दोनों का साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे।
2 min read
Jun 02, 2023
salman_khan_and_shahrukh_khan_shoot_video_leak_from_set_of_tiger_3_fans_crazy_seeing_both_superstars_together.png

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पिछले काफी समय से 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'टाइगर 3' में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। जब से यह खबर सामने आई है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ दिनों मुंबई में शूटिंग भी की। इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसमें सलमान और शाहरुख एक साथ दिखाई दिए हैं। जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें शाहरुख खान काफी हद तक अपने 'पठान' वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक कार्गो में हैं। दोनों सुपरस्टार्स बारी-बारी से सेट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सलमान के चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि यह वीडियो 'टाइगर 3' की शूटिंग का है। बता दें कि वीडियो दो हफ्ते पहले का है।

बता दें कि 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ एक बार फिर कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दीवाली, 2023 में रिलीाज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'एक था टाइगर' को रिलीज किया गया था।

इसके बाद साल 2017 में इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट आया जिसका नाम टाइगर जिंदा है' था। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। अब तीसरी मूवी के डायरेक्शन की कमान मनीष शर्मा ने संभाली है। इसमें इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।

Published on:
02 Jun 2023 10:33 am
Also Read
View All
नेपाल त्रासदी पर कंगना रनौत ने जताया दुख, सद्गुरु का वीडियो किया शेयर

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा