उधर, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्टोरी का पता लगते ही लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, ये तो 'तू झूठी मैं मक्कार' की स्टोरी लग रही है। वहीं दूसरे ने लिखा, 'ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई इतनी बड़ी फिल्म की कहानी लीक कर दे।' बता दें कि करण जौहर की फिल्म में टीवी एक्टर्स ने कैमियो किया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, श्रीति झा और श्रद्धा आर्या शामिल हैं।