बॉलीवुड

सलमान खान ने पिता की शादी के लिए महिला से मांगी थी तस्वीर, बोलें- ‘2 मां हैं, तीसरी भी चाहिए’

एक फिल्म प्रोमोशन के दौरान सलमान खान ने एक रिपोर्टर से उनकी तस्वीर मांग ली थी। हैरानी की बात ये थी कि सलमान वो तस्वीर खुद के लिए नहीं बल्कि अपने पिता सलीम खान के लिए मांगी थी। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए थे। जानें क्या है पूरा किस्सा।
3 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 1:00 PM IST
Salman Khan Salim khan
Salman Khan Salim khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 55 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में बने हुए हैं। आज भी वो रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन की फिल्में कर अपने फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। सलमान खान का स्टारडम आज भी मौजूद है। उनकी फिल्मों का और उनके अंदाज का हर कोई दीवाना है। फिल्मों के साथ-साथ सभी सलमान खान के गुस्से से भी वाकिफ हैं। कब मज़ाक करते-करते सलमान भड़क जाएं कोई नहीं जानता है। एक फिल्म प्रोमोशन के दौरान सलमान का ये साइड देखने को मिला। जब उन्होंने एक रिपोर्टर से उनकी फोटो तक मांग ली थी। हालांकि तस्वीर सलमान ने पिता सलीम खान के लिए मांगी थी।

बड़ी उम्र की लड़कियों से नहीं पटती सलमान खान की

दरअसल, ये बात उस वक्त की है। जब सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान का प्रोमोशन कर रहे थे। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया के साथ बात करते हुए सलमान खान काफी नॉर्मल थे। सभी को ठीक से जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार का सवाल सुनकर सलमान हैरान रह गए। सलमान खान से उस पत्रकार ने सवाल पूछते हुए कहा था कि उनकी बड़ी लड़कियों के साथ पटती क्यों नहीं है?

इस सवाल को सुनकर सलमान ने पत्रकार से कहा कि प्लीज आप नाम लेकर बताइए कि कौन सी उम्र में वो बड़ी अभिनेत्रियां हैं। जिनसे उनकी पटती नहीं है। तभी किसी ने पीछे से कहा कि सलमान को लिटिल गर्ल पसंद हैं।

महिला पत्रकार से मांगी तस्वीर

ये सवाल सुनकर सलमान खान ने फट से जवाब देते हुए कहा कि 'एक उन्हें यही लिटिल गर्ल चाहिए।' जिसने लिटिल गर्ल की बात कही थी। दरअसल, में वो एक महिला पत्रकार थीं। उन्होंने सलमान से कहा कि 'वह मां हैं उनकी। ये सुनकर फिर सलमान ने कहा कि उन्हें एक और मां चाहिए। उनके घर में पहले से ही दो मां हैं। तीसरी भी आ जाए।

सलमान ने महिला पत्रकार से कहा कि 'उन्हें इसके लिए खुद की एक तस्वीर देने होगी ताकि वो अपने पिता को फोटो दिखाकर पूछ सकें। 'रिपोर्टर ने जवाब देकर कहा कि 'उनके पिता पहले से उन्हें जानते हैं। सलमान ने इस बात पर 'वॉव' का रिएक्शन दिया। जिसे देख प्रोमोशन में मौजूद लोग जोरों से ठहाके मार कर हंसने लगे।'

'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी सलमान खान

54 साल के हो चले सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। अब त लोगों ने भी उनसे शादी 'कब करोगे सवाल' को पूछना बंद कर दिया है। फिलहाल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं। 'टाइगर 3' की शूटिंग इस वक्त रूस में चल रही है। शूटिंग के सेट से सलमान का फर्स्ट लुक की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें ब्राउन हेयर और बड़ी हुई दाढ़ी में सलमान को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था। सलमान के लुक को देख फैंस में भी फिल्म में उनके किरदार को लेकर दिलचस्प बढ़ गई है।

यश बैनर की सबसे महंगी फिल्म

आपको बता दें फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान संग एक्ट्रेस कटरीना कैफ नज़र आएंगी। ये फिल्म यश राज बैनर तले की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। वैसे तो टाइगर 3 के पहले दो पार्ट एक टाइगर और टाइगर जिंदा को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। लेकिन इस बार टाइगर 3 को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। मनीष शर्मा ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने डायरेक्शन की शुरूआत की थी। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज़ होगी।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव