Happy Birthday Salman Khan: सलमान खान बी टाउन के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके बच्चे-बूढ़े और जवान सभी दीवाने हैं। इनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। आज एक्टर अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान की बहन और बहनोई अर्पिता और आयुष शर्मा ने रखी जहां सेलेब्स का जमावड़ा लगा।
बॉलीवुड के 'दबंग' हीरो सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान 57 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर आधी रात को जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर सलमान की बहन और बहनोई अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर में एक पार्टी होस्ट की, जहां कई सेलेब्स का जमावड़ा लगा दिखा।
इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सुनिल शेट्टी तक नजर आए। इस पार्टी में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी दिखाई दी है। हालांकि पार्टी में कुछ ऐसा भी हुआ जिसपर सभी की निगाहें टिक गईं।
दरअसल में पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आईं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी कि निगाहें उनपर टिक गईं।
यह भी पढ़ें- सलमान खान को विश करने आधी रात पहुंचे किंग खान
अगर आपको याद हो तो संगीत बिजलानी के साथ सलमान का खूब नाम जोड़ा गया था। अब वो सलमान के 57वें बर्थडे पर भी संगीता सलमान के साथ नजर आईं।
पार्टी में जब संगीता बिजलानी पहुंचीं, तो सलमान ने उनका माथा चूम लिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। पार्टी के बाद सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने भी आए।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो गईं। एक समय था जब दोनों के प्यार के खूब किस्से थे। हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन सोमी अली से बढ़ीं नजदीकियों के चलते रिश्ते में दरार आ गई।
भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।
एक्टर सलमान खान की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। सलमान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। वहीं कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' दीवाली 2023 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को ट्रोलर ने कहा 'छक्का'