बॉलीवुड

पतली टांगों को छिपाने के लिए सलमान खान पैंट के अंदर पहनते थे लड़कियों की 6 लेगिंग्स

बॉलीवुड के 'दबंग' हीरो सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान 57 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर आधी रात को जश्न मनाया गया। इस दौरान कई सेलेब्स का जमावड़ा लगा दिखाई दिया।

2 min read
Dec 27, 2022
maine pyar kiya

सलमान खान (Salman Khan) की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी, जिसमें वो उस दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के साथ नजर आए थे। फिल्म को खूब पसंद किया गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने साल 1988 में आई रेखा की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस फिल्म में सलमान साइड रोल में नजर आए थे, जिससे उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली।

इस फिल्म के बाद सलमान ने सोलो करियर की शुरुआत साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैने प्यार किया' (Mine Pyar Kiya) से अपने करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें- चप्पल छोड़ स्कूटी से ये किसके साथ भागीं एक्ट्रेस

इस फिल्म में उनके साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) नजर आई थीं। दोनों की ही पहली फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म में अपने पतले पैरों को छुपाने के लिए सलमान ने पैंट के नीचे 5-6 लेगिंग्स पहनी थीं।

जी हां सही सुना आपने। फिल्‍म के सभी गाने बहुत पॉप्‍युलर हुए थे, खासकर 'कबूतर जा जा' वाले ट्रैक ने लोगों को दीवाना बना दिया था। यह किस्‍सा इसी गाने की शूटिंग का है। सॉन्ग कबूतर जा जा की शूटिंग चल रही थी।

गाने में सलमान खान ने ग्रे कलर का एक सूट-पैंट पहन रखा है। डायरेक्टर जैसे ही एक्शन बोलते हैं सलमान कबूतर के साथ कैमरे में पोज देने लगते हैं। शूटिंग शुरू हुई तो हवा चल गई और सलमान की पतली टांगे नजर आने लगीं। तभी अचानक से डायरेक्टर कट बोल देते हैं। ये देख सभी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर हुआ क्या।

इसके बाद सलमान की टांगों को मोटा दिखाने के लिए सलमान को पैंट के नीचे 6-7 लड़कियों वाली लेगिंग्स पहनाई गईं. इसके बाद सलमान के पैर ठीक लगने लगे और पूरा गाना शूट किया गया।

बताया जाता है कि सलमान और भाग्यश्री फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। एक्टर सलमान खान की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। सलमान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। वहीं कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' दीवाली 2023 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सीईओ जॉर्ज कैमरून ने दिया इस्तीफा

Published on:
27 Dec 2022 02:13 pm
Also Read
View All