
rohit shetty
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक ‘सर्कस’ (Circus) ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई जिससे रोहित शेट्टी को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच एक और झटके वाली खहर सामने आ रही है।
खबर है कि रोहित शेट्टी की कंपनी से CEO जॉर्ज कैमरून ने दिया इस्तीफा दे दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिक रोहित शेट्टी के सीईओ और 'सर्कस' के सह-निर्माता जॉर्ज कैमरन ने एक बड़ा फैसला किया है।
उन्होंने रोहित शेट्टी की कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह मतभेद बताई जा रही है। खबर है कि 'सर्कस' की शूटिंग के दौरान रोहित और जॉर्ज के बीच मतभेद हो गए थे, जिन्हें सुलझाने की भी कोशिश की गई, इसका विकल्प नहीं निकल सका, जिसके बाद जॉर्ज कैमरन ये फैसला लिया।
यह भी पढ़ें- बिना कपड़ों के ही ब्रेकफास्ट करने बैठ गईं उर्फी जावेद!
सूत्रों का कहना है कि जॉर्ज रोहित की कंपनी में मुख्य लोगों में से एक हैं। वो अभिनेताओं से पैसे और तारीखों को लेकर बात करते हैं। उनके इंडस्ट्री बड़े सेलेब्स से अच्छे संबंध हैं।
इसके अलावा, जॉर्ज एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं, जिनकी जड़ें बॉलीवुड में तब जम गईं जब उन्होंने सुनील शेट्टी के सेक्रेटरी के रूप में शुरुआत की और फिर प्रियदर्शन के साथ बड़े पैमाने पर काम किया।
हालांकि जॉर्ज ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यही पूछने के लिए फोन आ रहे हैं- लेकिन वह इस बात पर जोर दे रहे थे कि हमें इस कहानी को सामने नहीं लाना चाहिए।
जॉर्ज सिर्फ इसबात पर जोर देते नजर आए कि हमें इस बात को बाहर नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं रोहित के आधिकारिक प्रवक्ता इसपर कोई जवाब नहीं दिया।
‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जानी लीवर जैसके कई कलाकार हैं बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही। ये पहली बार नहीं है जब रणवीर और रोहित साथ काम कर रहे हों। इससे पहले भी दोनों सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में साथ आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड को देख बेकाबू हुए सलमान खान
Published on:
27 Dec 2022 01:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
