बॉलीवुड

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने फिर की मीडियाकर्मियों से बदसलूकी

उसने मीडियाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की
2 min read
• •
Apr 08, 2018
Shera
Shera

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने एक बार फिर से मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की है। मामला जोधपुर सेशन कोर्ट का है। जोधपुर सेशन कोर्ट में जब सलमान खान की जमानत अर्जी पर फैसला होना था। उस दौरान सलमान की बहनें और शेरा कोर्ट पहुंचे थे। तब उसने मीडियाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की।

मीडियाकर्मियों के साथ की धक्का मुक्की:
जब सलमान की बहनें अर्पिता और अलवीरा कोर्ट पहुंची तो वहां भारी भीड थी। मीडिया के लोग उनकी तस्वीरें ले रहे थे। तभी शेरा कार से उतरकर सलमान की बहनों की गाड़ी के पास पहुंचा। वह उन्हें कोर्ट के अंदर ले जाने के लिए सिक्योरिटी दे रहा था। उस समय मीडियाकर्मियों ने उनकी फोटो लेनी चाही और बात करनी चाही तो शेरा ने मीडिया वालों को धक्का देकर हटा दिया। इसके बाद वह अलवीरा को कोर्ट रूम तक ले गया।

बढ़ा विवाद:
शेरा की इस हरकत से मीडियाकर्मी नाराज हो गए और वहां विवाद बढ़ गया। हालांकि शेरा तुरंत अलवीरा को कोर्ट रूम में लेकर चला गया।

पहले भी किया है ऐसा:
ऐसा नहीं है कि शेरा ने पहली बार मीडिया के साथ इस तरह का बर्ताव किया हो। इससे पहले भी वह बुरा बर्ताव कर चुका है। इससे पहले आर्म्स एक्ट मामले की पेशी के बाद मुंबई के लिए लौटते समय उसने एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ धक्का-मुक्की की थी। दरअसल सलमान जब जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे तो, फैंस ने उनको घेर लिया। एक फैन सलमान के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। इससे शेरा को गुस्सा आ गया और उसने उस फैन को पकड़कर दूर धकेल दिया। इस दौरान एक दो अन्य प्रशंसकों के साथ भी उसने धक्का-मुक्की की।

पिछले 20 साल से सलमान के साथ है शेरा:
शेरा पिछले 20 सालों से साये की तरह सलमान खान के साथ है। सलमान की सुरक्षा का भार उसके कंधो पर है। हाल में शेरा ने एक बयान में कहा था कि वह मरते दम तक 'भाईजान' के साथ रहेगा। शेरा ने कहा, 'मैं जब तक जिंदा हूं, भाईजान के साथ ही रहूंगा।' साथ ही उन्होंने कहा 'मैं कभी भी भाईजान के पीछे नहीं खड़ा होता हूं, हमेशा उनके आगे खड़ा होता हूं ताकि कोई भी मुसीबत उन पर आने से पहले मेरे पास आए। मेरे लिए संसार में सबसे जरूरी भाई की सुरक्षा है।'

Updated on:
08 Apr 2018 07:16 pm
Published on:
08 Apr 2018 07:16 pm
Also Read
View All
पत्नी स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए राज बब्बर, लिखा- उन्होंने जिस भी दिल को छुआ, अपना एक हिस्सा छोड़ गईं

तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है