बॉलीवुड

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा दबंग ने..

प्रियंका ने इतने बड़े बजट की फिल्म ऐन वक्त पर क्यों छोड़ दी। अब सलमान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 6:24 PM IST
salman khan
salman khan

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' को छोड़ने की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। बता दें कि हाल में यह चौंकाने वाली खबर आई थी कि प्रियंका ने फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस बात की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था कि हां अब प्रियंका फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका ने इतने बड़े बजट की फिल्म ऐन वक्त पर क्यों छोड़ दी। अब सलमान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हमने प्रियंका को नहीं रोका: सलमान
सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ। इस मौके पर सलमान ने प्रियंका को लेकर चुप्पी त़ोड़ी। सलमान ने कहा कि हमने प्रियंका को फिल्म छोड़ने से नहीं रोका। प्रियंका ने एक बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्म साइन की और हम उनके लिए बहुत खुश हैं।

शूटिंग से 10 दिन पहले छोड़ी फिल्म:
सलमान ने कहा कि प्रियंका ने ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने हमें अपने फैसले के बारे में तब बताया जब शूटिंग में सिर्फ 10 दिन बचे थे। सलमान का कहना है कि मेरी शूटिंग शुरू हो चुकी थी और प्रियंका की शूटिंग 10 दिन बाद शुरू होने वाली थी। सलमान का कहना है कि यह प्रियंका की च्वाइस है कि वह मेरे साथ काम करना चाहती हैं या हॉलीवुड के किसी बडे हीरो के साथ।

प्रियंका ने साइन की हॉलीवुड फिल्म:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर क्रि‍स प्रैट की फिल्म साइन कर ली है। साथ ही कहा जा रहा है कि प्रियंका ने इस फिल्म के चलते ही सलमान की फिल्म 'भारत' से दूरी बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने क्रि‍स प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' को साइन कर लिया है।

प्रैट की लवर की भूमिका में होंगी प्रियंका:
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका क्रिस पैट की लवर की भूमिका में नजर आएंगी। बड़े बजट वाली इस फिल्म में प्रियंका और प्रैट की केमिस्ट्री दिखाई देगी। बता दें कि इसके साथ ही प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर लीड रोल में हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब