बॉलीवुड

सलमान खान के जीजा आयुष ने बच्चों के मुस्लिम नाम होने पर कही बड़ी बात,धर्मनिरपेक्षता की ओर किया इशारा

सलमान खान ( Salman Khan ) के जीजा आयुष शर्मा ( Aayush Sharma ) बच्चों के मुस्लिम नाम को लेकर किया खुलासा आयुष ने सलमान की बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan Sharma )
2 min read
• •
Apr 18, 2020
आयुष शर्मा ने बताया आखिर क्यों रखा बच्चों के मुस्लिम नाम
आयुष शर्मा ने बताया आखिर क्यों रखा बच्चों के मुस्लिम नाम

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान ( Salman Khan ) की बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) उनके दिल के कितने पास हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं। अर्पिता की शादी उनके बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा ( Aayush Sharma ) संग हुई है। जो एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अर्पिता के पति होने के नाते से अब आयुष सलमान खान के जीजा कहलाते हैं। आयुष और अर्पिता दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। लेकिन सालों बाद आयुष ने बच्चों के नाम को लेकर एक बड़ा राज खोला है। आइए आपको बतातें है कि पूरी कहानी है क्या।

View this post on Instagram

Night to remember

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

एक इंटरव्यू के दौरान आयुष ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों के बारें में बात की। मुस्मिल परिवार से हिंदू परिवार में आने के बाद भी आयुष के दोनों बच्चों के नाम मुस्लिम हैं। जबकि गौर करने वाली बात ये है कि सरनेम हिंदू है। इस बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'अर्पिता और वो शुरू से धर्मनिरपेक्ष रिश्ते पर विश्वास रखते हैं। अर्पिता एक ऐसे ख़ानदान से संबंध रखती हैं। जहां कई धर्म के लोग साथ में रहते हैं। जब आयुष और अर्पिता माता-पिता बने भी नहीं थे। तभी से उन्होंने सोच लिया था कि वो अपने बच्चें का मुस्लिम नाम रखेंगे और लास्ट नेम हिंदू रखेंगे।'

उनके बेटे आहिल के नाम के पीछे एक क़िस्सा जुड़ा हुआ है। दरअसल,एक बार आयुष लंदन गए थे। जहां उनकी मुलाक़ात एक शख़्स से हुई जिसका नाम आहिल था। इस नाम का अर्थ प्रिंस होता है। यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम आहिल खान ( Ahil Sharma ) रखा। उनकी बेटा का नाम आयत शर्मा ( Aayat Sharma )। जिसका जन्म सलमान खान के जन्मदिन यानी की 27 दिसंबर को हुआ था। ये सलमान के लिए बेहद ही ख़ास तोहफ़ा था।

Published on:
18 Apr 2020 03:14 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई