बॉलीवुड

सलमान खान ने दी मीराबाई चानू को जीत की बधाई, ट्वीट कर कहा- ‘आप तो असली दंबग हो’

26 साल की मीराबाई चानू ने टोक्यो में हो रहे ओलंपिक 2020 में दूसरा स्थान पाकर भारत नाम रोशन किया है। मीराबाई की जीत का जश्न पूरी देश मना रहा है। आम से लेकर खास तक सोशल मीडिया के जरिए मीराबाई को बधाई दे रहे हैं। इस बीच मीराबाई की जीत पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी ट्वीट किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 1:11 PM IST
Salman Khan Congratulates Mirabai Chanu on Tokyo Olympic Medal
Salman Khan Congratulates Mirabai Chanu on Tokyo Olympic Medal

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में नेशनल वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू ने शनिवार को पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। सैखोम मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में खेल कर पदक अपने नाम कर खाता खुल दिया। उनकी शानदार जीत का खुशी पूरे भारत ने मनाई। देश के प्रधानमंत्री और तमाम बड़ी हस्तियों ने मीराबाई चानू को जीत बधाई दी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी मीराबाई चानू की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया रखी।

सलमान खान ने दी मीराबाई चानू को बधाई

मीराबाई चानू की जीत को लेकर एक्साइटेड एक्टर सलमान खान ने उन्हें ट्विटर के माध्यम से बधाई दी। सलमान खान ने मीराबाई चानू के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि मीराबाई चानू आज नेशनल सुपरस्टार बनने पर आपको हार्दिक बधाई। आपने हमें गर्व से भर दिया है। सलमान खान ने मीराबाई चानू को असली दंबग कह कर पुकारा। साथ ही सलमान खान ने #Tokyo और #TeamIndia के हैशटैग भी यूज किए।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी मीराबाई चानू को जीत की बधाई

सलमान खान के अलावा कई और सेलेब्स ने भी मीराबाई चानू की जीत को सेलिब्रेट किया। करीना कपूर खान, सनी देओल, फरहान अख्तर और कई सेलेब्स ने मीराबाई चानू की जीत की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें खूब बधाइयां दी।

यह भी पढ़ें- भरी महफिल में राजकुमार न? Salman Khan n की निकाल दी थी सारी हेकड़ी, कहा था- 'अपने बाप से पूछना कौन हूं मैं'

सलमान खान की फैन हैं मीराबाई चानू

मीराबाई चानू एक्टर सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। एक इंटरव्यू में मीराबाई चानू ने बताया था कि उन्होंने सोपर्ट्स के साथ-साथ डांस करने का भी बहुत शौक है। मीराबाई चानू ने कहा था कि उन्हें जब भी वक्त मिलता है। वो अपने कमरे का दरवाजा बंद करती है। यही नहीं वो बंद कमरे में अपने मन पसंदीदा अभिनेता सलमान खान के गानों पर झूमती हैं। मीराबाई चानू सलमान खान की ही फिल्में देखना पसंद करती हैं।

मीराबाई की सफलता के पीछे है उनका परिवार

मीराबाई चानू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने गुरु को दिया है। मीराबाई ने बताया था कि उन्होंने कुंजरानी की एक फिल्म देखी थी। जिसे देखने के बाद ही उन्हें वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा मिली थी। जिसके बाद उन्होंने परिवार से वेटलिफ्टिंग करने की बात कही। उनके परिवार ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। मीराबाई ने बताया कि वो वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए घर से 22 किलोमीटर दूर सेंटर जाती थीं। उन्हें काफी डर भी लगता था लेकिन उन्होंने सपने को पूरा करने की ठान ली थी। वो रोजाना सेक्शन में अभ्यास करती थीं। जो कि करीबन तीन घंटों तक होता था। वो जिम, रनिंग, और बाकी सब चीज़ें करती थीं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव