बॉलीवुड

सलमान खान को देखने उमड़े हजारों फैंस, दुबई इवेंट में भीड़ को काबू करना हुआ मुश्किल, नीली शर्ट और सूट में दिखा दबंग स्वैग

Salman Khan Beautyworld Dubai: बॉलीवुड स्टार और बिग बॉस होस्ट सलमान खानन और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का जलवा आज भी कायम है। हाल ही में, बॉलीवुड के 'भाईजान' का दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में एक लॉन्च इवेंट के लिए पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत किया गया।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Salman Khan Beautyworld Dubai
सलमान खान की फोटोज। (फोटो सोर्स: X- @MaboodSKFjaipur)

Salman Khan Beautyworld Dubai: दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बब्यूटीवर्ल्ड इवेंट के दौरान सलमान खान को देखने फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। एक्टर के आने के वीडियो वायरल होने के साथ ही सिक्योरिटी टीम को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। .

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल

इवेंट के वीडियो में सैकड़ों फैंस को वेन्यू पर जमा होकर एक्टर की एक झलक पाने का इंतजार करते देखा गया, वेन्यू पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि कथित तौर पर लोगों की एंट्री रोकनी पड़ी।

एक वायरल क्लिप में सलमान की सिक्योरिटी टीम को ह्यूमन चेन बनाकर फैंस को दूर रखने की कोशिश करते हुए देखा गया, जबकि वे वेन्यू से गुजर रहे थे।

यूजर्स बोले भाईजान को मैच करना मुश्किल है

क्लिप शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, "यह लुक जबरदस्त है! मेगास्टार सलमान खान, स्वैग का पावरहाउस! क्या भीड़ है! स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं! क्लास, चार्म, औरा और स्वैग, सब कुछ एक अलग ही लेवल पर है!"

ब्लू शर्ट के साथ फॉर्मल सूट पहने, और साथ में सिल्वर इयररिंग्स, गले में चेन और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए सलमान डैशिंग और हैंडसम लग रहे थे। बाद में एक्टर ने कुछ खास फैंस और मीडिया के लोगों से बातचीत की और एक रैपिड-फायर सवाल-जवाब सेशन में भी हिस्सा लिया।

दुबई मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान

एक और वीडियो में सलमान खान को दुबई मॉल में घूमते हुए देखा जा सकता है, जहां सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके आस-पास जमा हो गए।

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान 'ब्यूटीवर्ल्ड दुबई' इवेंट में शामिल हो रहे हैं, जो 6 से 8 अक्टूबर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित हो रहा है।

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो सलमान खान के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। वह मातृभूमि में नजर आएंगे। इसके अलावा वह निर्देशक वंशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसका नाम रिपोर्ट्स में 'मॉन्स्टर' बताया जा रहा है। चर्चा है कि इसमें उनके साथ नयनतारा भी होंगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। साथ ही, राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म से उनके जुड़ने की खबरें भी आती रही हैं, पर इस प्रोजेक्ट पर भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Updated on:
07 Oct 2026 06:04 pm
Published on:
07 Oct 2026 05:59 pm
Also Read
View All
विद्या बालन निभा रहीं मशहूर गायिका उषा उत्थुप का किरदार? 17 साल बाद साथ आ रहे आर बाल्की ने बताया सच

सुप्रीम कोर्ट में दर्द छलकने के बाद राजपाल यादव ने बाहर आकर दिया पहला बयान, बोले- 100 फिल्में करता हूं तो लोन क्यों लूंगा

विजय सलगांवकर की जीत के पीछे कौन? ‘दृश्यम 3’ के तीन छुपे हीरो, जिनके बिना अधूरा है विजय का प्लान

क्लाइमैक्स बदले जाने की रिपोर्ट्स के बीच सलमान की ‘मातृभूमि’ पर आया अपडेट, सेंसर बोर्ड के पास जल्द जाएगी फिल्म

कभी ‘लड़ाकू मुर्गी’ तो कभी बताया शर्मनाक, श्वेता-अमिताभ को भी घसीट चुकीं एक्ट्रेस, अब फिर कंगना रनौत ने जया बच्चन पर बोला हमला