बॉलीवुड

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में आपस में भिड़ गए थे शाहरुख-सलमान, हाथापाई तक पहुंच गई थी बात

साल 2008 में कैटरीना कैफ के बर्थडे पार्टी पर शाहरुख खान और सलमान खान की बीच खूब लड़ाई हुई थी। सालों बाद शाहरुख ने सलमान संग हुई इस लड़ाई पर खुलकर बात की थी। जिसके साथ ही उन्होंने लड़ाई की असल वजह भी बताई थी।
3 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 1:19 AM IST
Shahrukh Khan Salman Khan
Shahrukh Khan Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की अपनी दोस्ती के लिए भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। सलमान खान की बहन की आर्पिता खान की शादी में भी शाहरुख सलमान खान के साथ नज़र आए थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख और सलमान की दोस्ती में दरार आ गई थी। ये बात साल 2008 की है। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई तक होने लगी थी। दोनों के झगड़े की खबरों ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। साथ ही लोग लड़ाई के पीछे की वजह जानना चाहते थे।

ऐश्वर्या राय को फिल्म से हटाया सलमान खान ने

दरअसल, बताया जाता है साल 2008 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को सलमान खान ने फिल्म 'चलते-चलते' से रिप्लेस कर दिया था। सलमान ने सेट पर जाकर ऐश्वर्या से खूब लड़ाई भी की थी। जिसके बाद उन्हें ऐश्वर्या को फिल्म हटा दिया गया। वहीं इसी फिल्म में शाहरुख खान भी थे और ऐश्वर्या उन्हीं के अपोजिट थीं। बताया जाता है कि यही वजह है कि शाहरुख और सलमान के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में सलमान-शाहरुख की लड़ाई ने सबका ध्यान खींचा।

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े सलमान-शाहरुख

बताया जाता है कि साल 2008 में कैटरीना की बर्थडे पार्टी में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान संग पहुंचे थे। पार्टी में सलमान खान भी मौजूद थे। पार्टी में सलमान खान ने शाहरुख पर तंज कस दिया। बताया जाता है कि सलमान ने शाहरुख पर मिसेज खन्ना में कैमियो ना करने को लेकर ताना मारा था। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि वो एक-दूसरे साथ मार पिटाई तक करने लगे थे। शाहरुख और सलमान की लड़ाई कैटरीना और गौरी ने ही रुकवाई थी।

शाहरुख खान हुए शर्मिंदा

सलमान खान संग हुई इस लड़ाई के बारें में शाहरुख ने 10 साल बाद बात की। साल 2018 में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था सलमान संग काम को लेकर लड़ाई नहीं हुई थी। किसी पर्सनल बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने अपने बच्चों को भी इस लड़ाई के बारें में अलग तरह से समझाया था। शाहरुख ने ये भी कहा था कि सलमान संग हुई लड़ाई को लेकर वो काफी शर्मिंदा भी हैं।

सालों बाद शाहरुख खान इस झगड़े पर बात

शाहरुख खान ने ये भी कहा था कि "उनके बच्चों ने अखबार नहीं पढ़ा था और उन्हें इस बारें में कुछ ज्यादा जानकारी भी नही थीं। जिसे लेकर वो काफी संतुष्ट थे। सलमान से हुई लड़ाई पर शाहरुख ने कहा था कि, 'सच कहूं तो उस दिन मैं जाने वाला था। मैं वहां किसी भी तरह की लड़ाई करने के लिए नहीं था।

मैं थका हुआ था और लड़ाई हो गई। इस लड़ाई के बीच में जो भी आया उसके लिए मुझे बहुत बुरा लगा। मैं परेशान नहीं हूं कि मेरी और सलमान की बात नहीं होती। हम दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। उनकी और सलमान की जिंदगी बिल्कुल अलग है। ऐसे में दोनों को ही नहीं मिलना चाहिए। साल 2013 में जाकर सलमान और शाहरुख की लड़ाई खत्म हो थी। बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में दोनों सुपरस्टार्स करीब आए थे।"

Updated on:
28 Aug 2021, 1:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव