दरअसल, शाहरुख खान का ये थ्रोबैक वीडियो है जिसमें उनके साथ फिल्म दिलवाले की टीम दिखाई दे रही है। इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शाहरुख के साथ काजोल (Kajol) भी अपनी कमर मटका रही हैं, साथ में कृति सेनन, वरुण धवन और वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। सभी सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर डांस कर रहे हैं। जाहिर है कि शाहरुख का ये वीडियो दिलवाले की शूटिंग के दौरान भी सामने आया था जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।